Pakistan में 19 इंच लंबे कानों के साथ पैदा हुआ बकरी का बच्चा

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक बकरी का बच्चा स्थानीय हस्ती बन सकता है? खैर, Pakistan में 19 इंच लंबे कानों के साथ पैदा हुआ यह बकरी (Goat) शहर की चर्चा बन गया है। इसका जन्म 5 जून को असामान्य रूप से लंबे कानों के साथ हुआ था और अब हर कोई इसे देखना चाहता है। ऐसा कहा जाता है कि वह न्युबियन (Nubian) नस्ल की बकरियों से ताल्लुक रखती हैं जिनके कान आमतौर पर लंबे होते हैं। यह उन्हें गर्म मौसम में ठंडा रखने में मदद करता है। इस बकरी के मालिक ने उसका नाम सिम्बा रखा है।

सिम्बा के कान की लंबाई मानक आकार से काफी असामान्य है। यह भी कहा जा रहा है कि वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं क्योंकि उनके कानों की लंबाई लगभग 19 इंच (46 सेमी) है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बकरी के 19 इंच लंबे कान देखकर बकरी के मालिक मोहम्मद हसन नरेजो हैरान रह गए। जब वह चलती है, तो उसके कान फर्श पर गिर जाते हैं।

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये लंबे कान जीन उत्परिवर्तन या आनुवंशिक विकार का परिणाम हो सकते हैं। मालिक को उम्मीद है कि उसकी बकरी सिम्बा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness world record) होल्डर बनेगी।

इसके अलावा पाकिस्तान में पाई जाने वाली बकरी की सबसे आम नस्ल कामोरी (Kamori) है। पाकिस्तान को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बकरी उत्पादक देश माना जाता है। कुछ बकरियों की नस्लों को सिर्फ मांस के लिए पाला जाता है, जबकि कुछ का उपयोग मांस और दूध दोनों के लिए किया जाता है। न्युबियन बकरी उच्च गुणवत्ता वाले दूध का उत्पादन करती है जिसका उपयोग विभिन्न दूध आधारित उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है।

Show Comments (1)

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More