राहुल गांधी के अलावा इन लोगों का नाम शामिल है Congress के अध्यक्ष पद की दौड़ में

नई दिल्ली (शौर्य यादव): कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष चुनाव 2022 अगले महीने होने वाले हैं, इस बार गांधी परिवार (Gandhi Family) की अगुवाई को लेकर खासा संशय बना हुआ है, माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व में गांधी परिवार की भूमिका को कम किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में कई वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में जो टॉप नाम सामने आये हैं उनमें राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और केरल (Kerala) के सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों फिलहाल पार्टी में शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं। इस बीच अशोक गहलोत के करीबी सूत्रों ने कहा है कि भले ही उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन राहुल गांधी इस समय एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिये कांग्रेसियों की नंबर एक पसंद हैं।

हालांकि कई मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया है कि गांधी परिवार ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से हटने का फैसला किया है, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आधिकारिक तौर पर ये घोषणा नहीं की है कि वो शीर्ष पद के लिये दौड़ में नहीं होंगे। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसकी अटकलों के बीच उम्मीदवारी को लेकर कई संभावित नाम सामने आये हैं। पार्टी में शीर्ष पद के लिये पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर विचार किया जा रहा है –

राहुल गांधी

अशोक गहलोत

शशि थरूर

केसी वेणुगोपाल

कुमारी शैलजा

मलिकार्जुन खड़गे

भूपेश बघेल

गहलोत के चुनाव जीतने के दावे को खारिज करते हुए एक सूत्र ने कहा कि, “अशोक गहलोत कहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिये दौड़ में शामिल होने के बारे में सोचने के बजाय वो राहुल गांधी को ऐसा करने के लिये मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वो सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी के वफादार सिपाही हैं।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होने वाले हैं और नतीज़ों का ऐलान 19 अक्टूबर को होने की संभावना है। मौजूदा हालातों में सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं, और नया अध्यक्ष अगले महीने तक कुर्सी संभालेगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More