Amit Shah Attack on Rahul & Priyanaka: दोनों ने CAA का विरोध करने के लिए दंगों का ज़हर फूंका- अमित शाह

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में “दिल्ली चले मोदी के साथ 2020” नामक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों का भी बिगुल फूंका। इस कार्यक्रम के जरिये उन्होनें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों पर निशाना सधा। 

अमित शाह के मुताबिक-प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर CAA का विरोध करने के लिए गलत कवायदों की शुरूआत की। दोनों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में देश को दंगों की आग फूंका। 

आगे अमित शाह ने कहा कि- राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को गुमराह किया और साम्प्रदायिक भावनायें भड़काई। यह अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आये हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है, जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत में आकर रह रहे है। 

LIVE: Booth Karyakarta Sammelan in New Delhi. #DelhiWithBJP https://t.co/2s2CD0BlCY

— BJP (@BJP4India) January 5, 2020


गौरतलब है कि कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की थी। जहां राहुल ने इसे गरीबों पर हमला करार दिया, वहीं उनकी बहन प्रियंका ने नए कानून को असंवैधानिक करार बताया। कांग्रेस ने दावा किया कि ये देशभर में अलगाववाद पैदा करेगा। साथ ही इससे एक खास समुदाय पर निशाना साधा गया है। 
इस बीच, केंद्रीय मंत्री शाह ने राजधानी के विकास के लिए पर्याप्त नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सियासी तीर छोड़े और कहा- “उन्होंने (AAP) ने वादा किया था कि वे पूरी दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। अभी तक उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। अनुबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को स्थायी करने का भी वादा किया था। यह काम अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। जो भी विकास कार्य हम दिल्ली के लिए करना चाहते है। उसमें केजरीवाल रूकावट पैदा करते है। दिल्ली की जनता अब ये सब अच्छे से समझ चुकी है। 

मैं दिल्लीवासियों से निवेदन करूंगा कि, वे पिछले पाँच सालों के कामों का लेखा-जोखा अरविंद केजरीवाल से ले। आखिर उन्होनें दिल्ली के सीएम पद पर रहते हुए दिल्ली के लिए किया क्या ?
Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More