Akshaya Tritiya 2023: सोने खरीदने के बेहद खास है ये सभी मूहूर्त, जाने अक्षय तृतीया पर अलग अलग शहरों में सोना खरीदने का शुभ समय

न्यूज डेस्क (देवेंद्र कुमार): देशभर में आज (22 अप्रैल, 2023) को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। भारत में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) पर सोना खरीदने की परंपरा है। इस अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है और कई लोग धार्मिक रूप से इस रीत का पालन करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार अक्षय का अर्थ है ‘कभी कम न होने वाला’।

अक्षय तृतीया को आखा तीज नाम से भी जाना जाता है और वैशाख (Baisakh) के महीने में शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान ये त्यौहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया अपने आप में अबूझ मूहूर्त है यानि कि इस कोई भी शुभ कार्य बेहिचक शुरू किया जा सकता है।

खास बात ये है कि आज ही के दिन वृंदावन (Vrindavan) में ठाकुर श्री बांके बिहारी (Thakur Shri Banke Bihari) के श्री विग्रह के चरणों से दर्शन होते है, पूरे सालभर उनके श्री चरणों को ढंके रहते है। इसके साथ ही इस तिथि पर श्री बद्रीनाथ (Badrinath) जी के कपाट खुलते है। इसी दिन भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम (Lord Parshuram) का अवतरण हुआ था।

Akshaya Tritiya 2023: शुभ मूहूर्त

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। चौघड़िया मुहूर्त (Chowgadiya Muhurta) 22 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा।

Akshaya Tritiya 2023: सोना खरीदने का शुभ मूहूर्त

22 अप्रैल को सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 7:49 बजे से शुरू होगा और 23 अप्रैल को सुबह 5:48 बजे समाप्त होगा। 23 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे से 5:48 बजे के बीच आप कभी भी सोना खरीद सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2023: अलग अलग शहरों में अक्षय तृतीया का शुभ मूहूर्त

07:49 AM से 12:33 PM- पुणे

07:49 AM से 12:20 PM- नई दिल्ली

07:49 AM से 12:08 PM- चेन्नई

07:49 AM से 12:26 PM- जयपुर

07:49 AM से 12:15 PM- हैदराबाद

07:49 AM से 12:21 PM – गुरूग्राम

07:49 AM से 12:22 PM- चंडीगढ़

05:10 AM से 07:47 AM, 23 अप्रैल- कोलकाता

07:49 AM से 12:37 PM- मुंबई

07:49 AM से 12:18 PM – बेंगलुरु

07:49 AM से 12:38 PM- अहमदाबाद

07:49 AM से 12:19 PM- नोएडा

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More