ज़रुरतमंदों की मदद के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं कोविड वालंटियर – कैप्टन राठी

नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन के चलते लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर वह लोग जो मज़दूर या मध्यमवर्गीय हैं। वैसे तो देखा जा रहा है कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार लोगों की मदद करने के लिए तमाम जद्दोजहद कर रही है।

78787878
– कैप्टन जी.एस. राठी
सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता

बावजूद इसके, कई लोग अछूते रह जाते हैं जिसके चलते कई सामाजिक संस्थाएं व कई सोशल एक्टिविस्ट भी मैदान में उतरे हैं जो देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं की सरकार द्वारा एलान की गई चीजें व दस्तावेज़ों पर पारित की गई सुविधाएं जनता तक पहुंच पा रही हैं या नहीं। अगर नहीं तो क्यों ?, इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा ? ऐसी मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं।

देशहित के कार्यों को अपना फर्ज़ समझकर निभाने वालों की फेहरिस्त में कैप्टन जी.एस. राठी जैसे शख़्स भी शुमार हैं जो एक समाज सेवक हैं और बीते समय में उन्होंने राष्ट्रीय व‌ अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं व देश की सरकार के साथ भी कार्य किए हैं। इन दिनों सोशियो पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के तौर पर देश में जो भी पॉलिसीज़ और ग्राउंड पर समस्याएं हैं, उन्हें चिन्हित करते रहते हैं।

आज कोरोना वायरस की इस महामारी से लड़ने के लिए कैप्टन जी.एस. राठी ने कोविड वालंटियर सेवा शुरू की है जो कि ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी काम कर रही है। संपूर्ण भारत के लिए सैकड़ों की तादात में लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं और समाज में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मदद कर रहे हैं।

ऐसे ही तकरीबन 40 डॉक्टर उपलब्ध हैं जिनका नेतृत्व डॉक्टर शुभांग सिंह कर रहे हैं। इनकी टीम देश के लोगों की सेवा करने में लगी है। आप देश के किसी भी कोने से फोन कॉल, मैसेज या वीडियो कॉल द्वारा संपर्क कर, इन डॉक्टर्स से मेडिकल हेल्प ले सकते हैं। यह सारे डॉक्टर्स 24 घंटे सातों दिन जनता की सेवा में उपलब्ध हैं।

देश के कई अस्पतालों में यह देखने को मिल रहा है कि समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं है, साथ ही जो सरकार द्वारा मेडिकल हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, वह अधिकतम व्यस्त बताते हैं या फिर कनेक्ट नहीं होते हैं। इस सबके चलते कैप्टन जी.एस. राठी द्वारा यह कोविड वालंटियर सेवा आरंभ की गई है। देश के समस्त लोगों से आग्रह भी है, जो सक्षम हैं और किसी तरह ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। वह बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सा लें।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More