Expensive Grapes: ये हैं दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, कीमत जानकर रह जायेगें हैरान

न्यूज डेस्क (यामिनी गजपति): उष्ण कटिबंधीय देशों में बेहतरीन मौसमी हालातों की वज़ह इन देशों में फल सस्ते दामों पर मिलते हैं। उष्णकटिबंधीय देशों में रहने वाले लोग इन फलों को बहुतायत में खरीदते हैं क्योंकि वो काफी सस्ती कीमत पर बेचे जाते हैं। हालांकि एक ऐसा फल है जिसकी कीमत हजारों से लाखों के बीच होती है। रूबी रोमन अंगूर (Expensive Grapes) इतने शानदार होते हैं कि भारत में इस फल की कीमत लगभग 7,50,000 रुपये है। इसके एक दाने की कीमत ही करीब 35,000 रुपये है।

दुनिया का सबसे महंगा अंगूर (Expensive Grapes) रूबी रोमन

रूबी रोमन अंगूर बेहद ही दुर्लभ किस्म की अंगूरों की प्रजाति है। एक साल के भीतर सिर्फ 2,400 गुच्छों का ही उत्पादन ही हो पाता है। इतनी कम उपज का कारण साधारण खेती है। इसका स्वाद और गुणवत्ता (Taste And Quality) सुनिश्चित करने के लिये एक एक दाने की टेस्टिंग अच्छी तरह से की जाती है। छांटे गये अंगूर के दानों को सर्टिफाइड किया जाता है। इस अंगूर को बेचने के लिये सख्त नियम हैं।

एक दाने का वज़न होता है 20 ग्राम

अंगूर के हर दाने का वज़न 20 ग्राम होता है। जो कि पिंग पॉंग गेंद के आकार होता है, लेकिन कुछ अंगूर 3 सेमी से भी बड़े हो सकते है। जापानी लग्जरी फलों (luxury fruits) के बाजार में इस अंगूर की काफी मांग है। साल 2008 में रूबी रोमन अंगूर की एक नयी प्रीमियम किस्म बाज़ार में उतारी गयी। रिपोर्टों के मुताबिक इस महंगें अंगूर विकसित करने के लिए करीब 14 साल तक निवेश किया गया, जिसके बाद इसकी खेती शुरू हो सकी।

हाल ही में जापान का दुनिया का सबसे महंगा आम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे मियाज़ाकी आम कहा जाता है और इसे जापान के मियाज़ाकी शहर में ही उगाया जाता है, इसलिए इसका ये नाम पड़ा। ये सबसे प्रीमियम फलों में से एक है और जापान में बिकने वाले सबसे महंगे फलों में से एक। इसकी कीमत कथित तौर पर 8,600/ रुपये से शुरू होती है। दो आमों के एक डिब्बे की कीमत करीब 3 लाख रूपये तक जा सकती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More