Vastu Tips: आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए घर में झाड़ू लगाते समय कभी न करें ये काम

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): Vastu Tips – अगर आप अपने घर या ऑफिस में झाड़ू के टूटने के बाद भी उसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह वास्तु की दृष्टि से बिल्कुल गलत है। झाड़ू (broom) टूटने के तुरंत बाद उसे बदल देना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू से घर की सफाई करना कई समस्याओं को आमंत्रण देता है।

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का प्रतीक माना गया है। इसलिए कभी भी झाडू को पैरों से न छुएं। इसे देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं।

कभी भी अलमारी या लॉकर के पीछे या बगल में झाड़ू न रखें जिसमें आप पैसे या अन्य कीमती सामान रखते हों। इससे धन की हानि होती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More