Uttar Pradesh Assembly Election 2022: हम दंगल करवाते है और अखिलेश यादव दंगें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

न्यूज डेस्क (श्री हर्षिणी सिंधू): यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते शनिवार (27 नवंबर 2021) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘दंगल’ (कुश्ती मैच) करवाती है जबकि समाजवादी पार्टी ‘दंगे’ (दंगों) करवाती है।

बागपत जिले में आयोजित ‘सांसद खेल महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, भाजपा यहां सांसदों के लिये खेलों का आयोजन करती है। अखिलेश भाई तुम दंगें करवाते हो, हम दंगल करवाते है। अखिलेश यादव शिकायत कर रहे हैं कि ये सांसद ‘खेल महाकुंभ’ का आयोजन करते हैं। अगर हम युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं, तो इसमें क्या हर्ज है? बता दे कि अनुराग ठाकुर उत्तर प्रदेश चुनावों सह-प्रभारी (Uttar Pradesh Elections Co-Incharge) भी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी हाल ही में अखिलेख यादव को "जिन्ना अनुयायी" करार दिया था और आरोप लगाया था कि अखिलेख यादव की सरकार ने राज्य में दंगों करवाने की साज़िश रची थी। जब वो सत्ता में थे। इसके लिये उन्होनें सपा कैडर (SP Cadre) को जमकर लताड़ लगायी थी।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले 403 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के मद्देनजर कई राजनीतिक दल (Political Parties) उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। लगभग सभी पॉलिटिकल पार्टियां विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का वादा करके वोट हासिल करने के लिये लगातार रणनीति तैयार कर रही हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में 47 सीटें ही आयी थी। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी (Bahujan Samajwadi Party-BSP) ने 19 सीटें जीती थीं। जबकि सात विधानसभा सीटें अन्य उम्मीदवारों के खाते में गयी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More