UP Panchayat Election 2021: कई ग्राम प्रधानों का हाथ लगी मायूसी, आरक्षण लिस्ट के चलते नहीं लड़ सकेगें चुनाव

न्यूज डेस्क (प्रियंवदा गोप): उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों (UP Panchayat Election) में कई मौजूदा ग्राम प्रधानों के हाथों मायूसी लगी। जारी हुई आरक्षण सूची के कारण हुए अब वो दोबारा चुनावी मैदान में नहीं उतर सकेंगे। जिसके कारण उनकी लंबे समय से चल रही मेहनत पर पानी फिर गया। बीते शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने रिजर्वेशन लिस्ट जारी कर दी। जिसमें विस्तृत ढंग से ब्लाक प्रमुख, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए आरक्षित सीटों और पदों की संख्या का विस्तृत विवरण दिया गया था।

जारी की गयी लिस्ट में सामान्य सीटों की तादाद ज्यादा रखी गयी। सामान्य वर्ग को 372 सीटें, महिलाओं को 179 और पिछड़ा वर्ग के लिए 185 सीटें आरक्षित की गयी। साथ ही पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 99 सीटें महिलाओं को और 73 सीटें अनूसूचित जाति की महिलाओं के लिए रिजर्व की गयी। हालांकि ये बदलाव पिछले चुनावों के मुकाबले बेहद मामूली माना जा रहा है लेकिन चुनावी प्रत्याशियों (Election candidates) को सबसे ज़्यादा चिंता आरक्षित सीटों को लेकर रोटेशन पॉलिसी (Rotation policy) की बनी हुई है।

जिला पंचायत राज अधिकारियों ने डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ऑफिस और विकास भवनों पर इस सूची को आज सुबह सार्वजनिक किया। जिसे संभावित प्रत्याशी (Potential candidates) देखकर आरक्षण के अनुसार चुनावी मैदान में उतर सकेगें। ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे तमाम प्रत्याशियों को देर रात आयी, इस आरक्षण सूची से करारा झटका लगा। कई लोगों की दावेदारी इस रिजर्वेशन लिस्ट के कारण ठंडे बस्ते में चली गयी। ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि उनकी जीतोड़ मेहनत बेकार चली गयी। फिलहाल सूबे में पंचायती चुनावों को लेकर माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है।

इसी क्रम में कई सीटों पर निर्विवाद चुनाव कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने कमर कसी ली है। आज़मगढ़ की अतरौलिया, अहिरौला, फूलपूर और बिलरियांगज सीट पर खास बंदोबस्ती के इंतज़ाम किये गये। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों और शॉर्पशूटरों की निशानदेही और निगरानी करनी शुरू कर दी है ताकि चुनावों के दौरान किसी तरह का विघ्न ना पड़े। कई सीटों पर अपराधिकवृत्ति के लोगों की भी धरपकड़ की जा रही है। साथ ही जिलों के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ाने के सख़्त निर्देश लखनऊ पुलिस हैडक्वार्टर की ओर से जारी किये गये है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More