UP: दोफाड़ हुई विपक्षी एकता, राष्ट्रपति चुनावों में ओम प्रकाश राजभर, शिवपाल यादव और राजा भैया द्रौपदी मुर्मू को देगें वोट

न्यूज डेस्क (गौरांग यदुवंशी): UP: एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी के सहयोगी एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar), सपा विधायक शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya) ने एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा आयोजित रात्रिभोज पार्टी में हिस्सा लिया। मुर्मू (Draupadi Murmu) शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंची थी।

राजभर ने मऊ (Mau) में अपनी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं की बैठक के कुछ घंटों बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के साथ अपने उथल-पुथल भरे संबंधों के बीच भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए बैठक की थी। जबकि शिवपाल और राजभर दोनों ने रात्रिभोज की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करने से परहेज करते नज़र आये। राजा भैया ने बीते शुक्रवार (8 जुलाई 2022) शाम को सीएम के आवास पर अपनी मौजूदगी की पुष्टि की।

सीएम के 5 कालिदास मार्ग (Kalidas Marg) स्थित आवास से बाहर निकलते समय उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से ये भी कहा कि उनकी पार्टी मुर्मू को वोट देगी। इस मौके पर बसपा (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (MLA Umashankar Singh) भी मौजूद थे। बता दे कि ये सभी कथित तौर पर मुर्मू से मिले थे।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More