UP Lockdown: लखनऊ, वाराणसी समेत कई बड़े शहरों में आज से लगेगा कर्फ्यू, बाहर निकलने से पहले जानिये नियम

न्यूज डेस्क (प्रियंवदा गोप): UP Lockdown: उत्तर प्रदेश में कोरोना इंफेक्शन के मामलों की इज़ाफे के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। जिसके अन्तर्गत कई प्रमुख जिलों में एक रात कर्फ्यू (Night curfew) लगा दिया है। ये कर्फ्यू वाराणसी में गुरुवार को रात 9 बजे से सुबह होगा। वाराणसी में फिलहाल सुबह कर्फ्यू खत्म होने का ऐलान नहीं किया गया है। प्रयागराज में गुरुवार की रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक एक रात का कर्फ्यू लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी जायेगी।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में भी गुरुवार रात से ही कर्फ्यू लगा जायेगा। लखनऊ में रात का कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा और इसे 16 अप्रैल तक जारी रखा जायेगा। कानपुर में रात 10 बजे से रात के 6 बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा, ये 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बुधवार (7 अप्रैल) को 4,689 कोरोना के नये मामले दर्ज किये गये। जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव केसों की तादाद 27,509 पहुँच गयी है। उत्तर प्रदेश में मौत का आंकड़ा बुधवार को 30 मौतों के साथ 8,924 हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य में COVID-19 मामलों की बढ़ती तादाद को लेकर एक इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई है। ये मीटिंग आज शाम साढ़े सात बजे होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिलहाल पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Election) में प्रचार अभियान में व्यस्त है। जिसके कारण ये मीटिंग तयशुदा वक्त पर आज सुबह तय नहीं हो सकी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More