UP Legislative Election 2022: प्रियंका गांधी बनेंगी कांग्रेस से यूपी सीएम का चेहरा? जानिये क्या कहा सलमान खुर्शीद ने

न्यूज डेस्क (विश्वरूप प्रियदर्शी): आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों (UP Legislative Election 2022) में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के कांग्रेस से मुख्यमंत्री उम्मीदवार होने की अटकलें और अफवाहें लगातार सियासी गलियारों में बनी हुई है। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Congress leader Salman Khurshid) ने इस मामले को लेकर चल रहे भ्रम पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

सलमान खुर्शीद से पूछा गआ कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिये सीएम उम्मीदवार होंगी या नहीं, तो उन्होनें कहा कि सीएम उम्मीदवार (CM candidate) बनने का फैसला पूरी तरह से उन पर छोड़ दिया गया है।

मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि, “कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वो खुद इस मुद्दे पर फैसला करेंगी कि वो पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी या नहीं।”

खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि पार्टी अपने मौजूदा अध्यक्ष से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि, 'हमारे पास पहले से ही एक पार्टी अध्यक्ष है। इसलिए हमें किसी अन्य पार्टी अध्यक्ष की जरूरत नहीं है और हम संतुष्ट हैं। ऐसा लगता है कि बाहरी लोग संतुष्ट नहीं हैं।”

हालांकि खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी वर्तमान पार्टी अध्यक्ष से संतुष्ट है, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने शनिवार को सर्वसम्मति से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया, जिसका दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस (Delhi Pradesh Mahila Congress) ने भी स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल में लड़े जायेगें। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये जितेंद्र सिंह को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बसपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More