Kisan Union: करनाल और अंबाला में गठित हुई दो नई किसान यूनियनें

न्यूज डेस्क (मृत्युजंय झा): हरियाणा के अंबाला और करनाल (Ambala and Karnal) में दो किसान यूनियनों (Kisan Union) का गठन किया है, दोनों ही आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ी हुई हैं। पंजाब में आप ने भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) और भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) का गठन किया, जो भारतीय किसान यूनियन (चाढ़ूनी) से अलग हैं। ये घटनाक्रम AAP के पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Elections) में जीत के हफ्तों बाद सामने आया है। खास बात है कि नयी बनी ये किसान यूनियनें भारतीय किसान यूनियन (चाढ़ूनी) से अलग होकर बनी है।

केंद्र के अब निरस्त किये गये कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर के किसानों के विरोध के दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सक्रिय रूप से किसानों का खुलकर समर्थन किया था। साथ ही मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद भगवंत मान ने पंजाब में पिंक बॉलवर्म की वज़ह कपास की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर 101 करोड़ रुपये जुर्माना जारी किया। पार्टी ने कहा कि ये कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि किसानों को भारी नुकसान हुआ था और इस मुआवजे का लंबे समय से इंतजार था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More