Indira Gandhi’s 105th Birth Anniversary: आयरन लेडी ऑफ इंडिया इंदिरा गांधी से जुड़ी है ये खास बातें

न्यूज डेस्क (शाश्वत अहीर): आज भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की 105वीं जयंती है। गांधी का जन्म आज ही के दिन 1917 में इलाहाबाद (Allahabad) में हुआ था। इंदिरा गांधी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Prime Minister Jawaharlal Nehru) की बेटी थीं। उनकी मां कमला नेहरू (Kamala Nehru) स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता थीं। इंदिरा गांधी ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, सेंट सेसिलिया और इलाहाबाद के सेंट मैरी कॉन्वेंट में पढ़ाई की। उन्होंने जिनेवा के इंटरनेशनल स्कूल, ब्यूक्स में इकोले नोवेल, पुणे और बॉम्बे में पीपुल्स ओन स्कूल में भी अध्ययन किया।

इंदिरा गांधी ने उच्च शिक्षा हासिल करने के लिये इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) में दाखिला लिया, लेकिन अपना पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सकीं और भारत लौट आयी। बाद में उनकी शादी 1942 में फिरोज गांधी (Firoz Gandhi) से हुई। उनके दो बेटे राजीव गांधी और संजय गांधी (Rajiv Gandhi and Sanjay Gandhi) थे।

Indira Gandhi से जुड़ी कुछ खास बातें

  • इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या होने तक बतौर पीएम कार्यभार संभाला।

  • प्रधान मंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी के पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उन्होंने अपने पिता के बाद सबसे लंबे समय तक पीएम के तौर पर काम किया।

  • इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के साथ जंग का ऐलान किया था, जिसकी वज़ह से बांग्लादेश (Bangladesh) वजूद में आया।

  • इंदिरा गांधी को साल 1959 में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

  • इंदिरा गांधी ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के शांतिनिकेतन में भी अध्ययन किया, जहां महान लेखक और कवि रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने उन्हें प्रियदर्शिनी नाम दिया।

  • इंदिरा गांधी उन पहले भारतीयों में से थीं जिनकी मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद लंदन (London) में है।

  • 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके अंगरक्षकों ने उन पर 31 गोलियां चलायी। ये गोलीबारी उनके ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बदले की भावना में की गयी थी, जो अमृतसर में हरमंदिर साहिब कॉम्प्लेक्स (स्वर्ण मंदिर) में सिख आतंकवादियों के खिलाफ एक सैन्य अभियान था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More