Indian Navy की ताकत में कई गुना इज़ाफा, मिला आईएनएस वेला का साथ

न्यूज डेस्क (दिगान्त बरूआ): Indian Navy: आज (25 नवंबर 2021) स्कॉर्पीन क्लास की चौथी पनडुब्बी आईएनएस वेला (INS Vela) को आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (Navy Chief Admiral Karambir Singh) ने नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस वेला को कमीशन किया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि आईएनएस वेला में पनडुब्बी संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम को अंजाम देने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि, "आज की गतिशील, जटिल सुरक्षा स्थिति और सामरिक हालातों को देखते हुए ये भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिये नौसेना की क्षमता को बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।" बता दे कि इससे पहले आईएनएस विशाखापत्तनम (INS Visakhapatnam) को बीते 21 नवंबर 2021 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

नौसेना प्रमुख आगे ने कहा कि पी-75 प्रोजेक्ट भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती रणनीतिक समानता की अगुवाई करता है। आज की शुरुआत इस स्थायी साझेदारी में एक और अहम पड़ाव है। हमने प्रोजेक्ट-75 (Project-75) का आधा रास्ता का पार कर लिया है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More