Sushant Singh Rajput Suicide: मामले में Patna और Mumbai की हुई भिड़न्त

न्यूज़ डेस्क (विश्वरूप प्रियदर्शी): सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में नए खुलासों के साथ  रोजाना कुछ ना कुछ नया हो रहा है। ताजा मामले में अब महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस के बीच रार ठनती नज़र आ रही है। बिहार पुलिस ने आरोप लगाया कि, पटना (Patna) से मुंबई (Mumbai) पहुँची जांच टीम का सहयोग महाराष्ट्र पुलिस नहीं कर रही है। हाल ही में बिहार से आयी जांच टीम की अगुवाई कर रहे आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को महाराष्ट्र प्रशासन ने क्‍वारंटाइन (Quarantine) होने के फरमान जारी कर दिये है। जैसे ही ये बात फैली बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रकरण की कड़ी आलोचना की।

मामले पर में मुंबई पुलिस कमिश्‍नर परमवीर सिंह ने कहा-सुशांत के पिता, तीन बहनों और उनके जीजा ने मुंबई पुलिस के सामने आधिकारिक तौर पर अपनी बात दर्ज करवाई। उस दौरान परिवार ने ना ही किसी पर शक जाहिर किया और ना ही मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये। अब ऐसे में एकाएक ये सभी बातें क्यों उभर रही है।

मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- उसके साथ (आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी) जो भी हुआ वह ठीक नहीं है। ये सियासी मसला नहीं है, बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। हमारे डीजीपी (महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी) उनसे बात करेंगे।

मुंबई पुलिस की ओर पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा- अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज़ किए जा चुके हैं, जितने भी एंगल आ रहे हैं हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, चाहे वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता (professional rivalry), फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन या हेल्थ से संबंधित जांच हो। जांच में पता चला कि सुशांत को बायपॉलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder) था। उनके साइकेट्रिस्ट (Psychiatrist) उनका इलाज कर रहे थे और वो निरंतर दवाईयां लेते थे। ‘क्या परिस्थितियां थी कि उन्होंने अपनी जान ली’ यही हमारा जांच का विषय है। बिहार पुलिस की FIR में है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रु. निकाले गए। जांच में हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रु. थे, जिसमें से लगभग 4.5 करोड़ रु.अभी भी हैं। अभी तक रिया के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है लेकिन हम विस्तार से जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान किसी भी नेता का नाम हमारे सामने नहीं आया है।

मामले की ताजा कड़ी में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे (Riya Chakraborty’s lawyer Satish Maneshinde) का बयान भी सामने आया उन्होनें कहा- मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया। रिया ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। आज तक बिहार पुलिस द्वारा उसे कोई नोटिस/समन प्राप्त नहीं हुआ है और उनके पास जांच के लिए कोई अधिकार नहीं है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More