Google Pay इस्तेमाल करने वालों के लिए खास जानकारी, कंपनी करने जा रही है बदलाव

नई दिल्ली (यामिनी गजपति): Google Pay का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है। Google अपने UPI App को अब और भी ज्यादा User Friendly बनाने जा रहा है। इसके तहत App में पेमेंट का ऑप्शन देने के लिए नया इंटरफेस विकसित करने पर जोरशोर से काम चल रहा है। शुरूआती दौर में इस नये User Standard Interface का फायदा Google के Pixel फोनधारक यूजर्स उठा पायेगें। कंपनी की ओर से जल्द ही Play Store में दूसरे स्मार्टफोन के लिए अपडेट्स अपलोड कर दिये जायेगें। जहां से यूजर्स Standard Interface की सुविधा अपने मौजूदा Google Pay App में अपडेट कर सकेगें। फिलहाल Google Pay की बीटा अपडेट की सुविधा भारतीय और सिंगापुर के लिए यूजर्स को मुहैया करवायी जायेगी।

बीटा वर्जन अपडेट एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए भी उपलब्ध रहेगा। गूगल की R&D टीम गूगल पे ऐप का Standard Interface विकसित करने के लिए कोडिंग को दुबारा से जेनरेट करेगी। जिसके बाद ऐप में बिल्कुल नया नवेला इन्टरफेस दिखेगा। कयास लगाये जा रहे है कि यूजर्स इंटरफेस में मनमाफिक बदलाव भी कर सकेगें। गूगल द्वारा विकसित किये जा रहा नये इंटरफेस में ऐप की होम स्क्रीन पर सिर्फ पेमेंट कार्ड और लॉयल्टी कार्ड की स्क्रॉलिंग सूची दिखेगी। इसमें फ्लोटिंग एक्शन बटन की मदद से नए पेमेंट कार्ड, लॉयल्टी प्रोग्राम, गिफ्ट कार्ड और ट्रांजिट टिकट्स को एडऑन करने की सहूलियत भी मिलेगी।

ऐप होम स्क्रीन के मेन्यू पर ऊपर की तरफ पेमेंट के नये तरीके यूजर्स जोड़ पायेगें। विकसित किये जा रहे यूजर इंटरफेस में बॉटम टैब को हटाकर सभी नेविगेशन ऑप्शंस की लिस्टिंग मेन्यू में कर दी गयी है। इसके साथ ही इसमें पेमेंट रिऑर्डर (Payment Reorder) और एक्सपायर पास की (Expire pass) में होने वाले फेरबदलाव भी यूजर देख पायेगें। इसके साथ ही ऑनलाइन/डिजीटल पेमेंट देने के तौर तरीकों में गूगल की ओर से कुछ बदलाव भी किये जा सकते है।

गूगल का डिजीटल मार्केट में आगाज़ से तकरीबन तीन साल पहले 18 अक्टूबर 2017 को हुआ था। गूगल की ब्रांडिंग विश्वसनीयता के कारण ये जल्द ही दूसरे UPI App को टक्कर देने लगा। एक मोटे अनुमान के मुताबिक दुनिया में महीने भर के भीतर इसे एक करोड़ बार डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा रहा है। फिलहाल भारत जैसे विकसित देश में 78 लाख यूजर इसे डाउनलोड कर चुका है। ऐसे में नया Flexible Standard User Interface बनाकर गूगल कारोबारी दौड़ में दूसरे UPI App को कड़ी टक्कर देगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More