आदित्य ठाकरे की अगुवाई में देश भर में लोकसभा चुनाव लड़ेगी Shiv Sena: संजय राउत

न्यूज डेस्क (गौरांग यदुवंशी): शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena leader Sanjay Raut) ने आज (13 फरवरी 2022) विश्वास जताया कि महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे (Maharashtra minister Aaditya Thackeray) की अगुवाई में पार्टी देश भर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ेगी। पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना नेता ने कहा, “हम अभी गोवा से वापस आये हैं और जल्द ही आदित्य ठाकरे के साथ उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) वहां अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में हम देशभर में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव इसकी तैयारियां चल रही हैं।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान और उनके “आधुनिक जिन्ना” कहने पर राउत ने कहा कि, “असम के मुख्यमंत्री ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया फिर उन्हें राहुल गांधी के बारे में इस तरह की बातों नहीं कहनी चाहिये थी। उन्होंने राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ काम किया था। किसी को भी अपने पूर्व नेता के खिलाफ इस तरह के बयान नहीं देने चाहिये क्योंकि उन्होंने भी आपको नेता बनाने में योगदान दिया है।”

10 मार्च के बाद महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के बनने वाले चंद्रकांत पाटिल के बयान पर राउत ने कहा कि- भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (BJP Maharashtra President Chandrakant Patil) हताशा होकर अनर्गल बयान दे रहे हैं। चंद्रकांत पाटिल बहुत अच्छे और मासूम आदमी हैं, इसलिए मैं उनका दर्द समझता हूं। बीजेपी की सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को पश्चिम बंगाल में निराशा का सामना करना पड़ा। तमिलनाडु और मुंबई (Tamil Nadu and Mumbai) में सरकारों को गिराने की कोशिश हो रही है। ये भाजपा की बेबसी और छटपटाहट को दिखाता है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान ‘आरोप लगाने वालों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिये’ बचाव करते हुए संजय राउत ने कहा कि “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कोरोना ​​​​के बारे में जो कुछ भी कहा है वो बिल्कुल सही है, क्योंकि महाराष्ट्र की नदियों में लाशें नहीं तैर रही थी। अगर आप (भाजपा) को उंगली उठाने का इतनी ही शौक है तो फिर उत्तर प्रदेश और गुजरात (Uttar Pradesh and Gujarat) में जाकर देखें।”

Show Comments (1)

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More