Rashtriya Annadata Union: बढ़ा राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन का दायरा, शामिल हुए नये पदाधिकारी

न्यूजफ डेस्क (गंधर्विका वत्स): आज लखनऊ (19 मई 2022) में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन (Rashtriya Annadata Union) में कई नये पदाधिकारी शामिल हुए। माना जा रहा है कि यूनियन अब बहुत जल्द ही अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करेगी, जिसके तहत इस कार्यक्रम को शुरूआती कवायदों के तौर पर देखा जा रहा है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव (National President Ram Niwas Yadav) ने यूनियन की सक्रियता को और रफ्तार देने के लिये राष्ट्रीय महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह और महामंत्री वीरेन्द्र रावत की सहमति से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में राज पाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राजपाल सिंह के मनोनीत होने पर यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। जिसमें आकांक्षा यादव, सर्वेश सिंह यादव, खुशीराम यादव, राज कुमार लोधी, सुशील यादव फौजी, सत्येन्द्र यादव (Satyendra Yadav), अनिल जायसवाल, संतोष शर्मा, विमल यादव, नन्द किशोर यादव इत्यादि लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने किसानों के ज़मीनी मुद्दों पर आगे बढ़कर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी है।

इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राम निवास यादव ने कहा कि – जरूरत पड़ने पर यूनियन देश के सभी हिस्सों में किसानों से मिलेगी। साथ ही फसल बीमा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (Crop Insurance and Minimum Support Price) जैसे मुद्दों पर काम आगे बढ़ाया जायेगा। हम हर हालातों में किसानों के साथ काम करते रहेगें। हम अपने ध्येय वाक्य जय भारतमाता और जय अन्नदाता पर हमेशा कायम रहेगें। किसानों के मुद्दों को राष्ट्रवाद (Nationalism) की राहों पर आगे बढ़ाते रहेगें।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More