Sakinaka rape: साकीनाका बलात्कार पीड़िता की हुई मौत, मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गुस्से की लहर

न्यूज डेस्क (श्री हर्षिणी सिंधू): मुंबई के साकीनाका में एक 30 वर्षीय महिला बलात्कार (Sakinaka rape) किया गया, जिसका आज (11 सितंबर 2021) में मौत हो गयी। पीड़िता का बलात्कार खड़े टेम्पो में किया गया। इस घटना को लेकर पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश फैला हुआ है।  पुलिस के मुताबिक पहले महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया और फिर डंडे से पीटा गया। बलात्कारी/बलात्कारियों (Rapists) ने कथित तौर पर उसके गुप्तांगों पर बड़ी ही बेरहमी से डंडे मारे। पीड़िता के मरने के बाद उसकी लाश को सड़क पर फेंक दिया गया।

बलात्कार की ये घटना उत्तर पश्चिमी मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई और मुंबई पुलिस ने पीड़िता को शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे बुरी तरह लहूलुहान हालत में पाया। एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में अत्यधिक रक्तस्राव (Excessive bleeding) के बाद पीड़िता मौत हो गयी। मेडिकल जांच में सामने आया कि बलात्कारियों ने महिला के साथ दरिन्दगी की सारी हदें पर कर दी थी। महिला के गुप्तांगों और गर्भाशय में गहरी चोटें और सूजन की बात सामने आ रही है।

छानबीन के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें बलात्कार के कथित आरोपियों को देखा गया। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंडे ने आईएएनएस को बताया, "ये दुखद अंत है... पीड़िता को बहुत गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उनका निधन हो गया।" उन्होंने बताया कि पीड़िता की दो नाबालिग बेटियां हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उन दोनों के लिये मुआवजे (Compensation) पर विचार करने की अपील की गयी है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More