कार की छत्त पर चढ़कर Ranveer Singh ने फैंस को दिया मैसेज, वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क (स्तुति महाजन): रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा से ही अपने अतरंगी अन्दाज़ के लिए जाने जाते है। बॉलीवुड उन्हें सबसे मस्तखोर एक्टर के तौर पर देखा जाता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Viral Bhayani नाम के पैपराज़ी (Paparazzi) ने शेयर किया है। जिसमें रणवीर सिंह अपनी कार की छत पर खड़े होकर फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे हैं। साथ ही कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इशारों ही इशारों में सैनिटाइज़ेशन (Sanitization) और हाथ धोने का मैसेज भी फैंस तक पहुँचा रहे है।

वीडियो में रणवीर सिंह नी-लेंग्थ पैंट और हुड वाली जैकेट पहने हुए नज़र आ रहे है। साथ ही उन्होनें मास्क भी पहन रखा है। उन्हें देखते ही फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुँच गया। आसपास इकट्ठी हुई भीड़ ने शोर-शराबा मचाकर अपने जोश का इज़हार किया। इस दौरान कई लोग मोबाइल से उनका वीडियो बनते दिखे तो कई लेडीज़ फैंस (Ladies fans) अपना दिल थामे “ओ माई गॉड” कहते हुए सुनाई दी। रणवीर हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस कर फैंस को रिस्पांस देते दिखे। इस दौरान आसपास की बिल्डिंगों में खड़े फैंस को देखकर भी उन्होनें हाथ हिलाकर ग्रीट (Greet) किया। इस्टांग्राम पर डाली वीडियो डिस्क्रिप्शन के मुताबिक जब वो किसी शूट से वापस लौट रहे थे, तब ये वीडियो बनाया गया।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More