JP Nadda Elect as BJPs’ New Supremo: कांग्रेस के फैलाये झूठ को जनता ने नकार दिया-पीएम मोदी

नई दिल्ली: पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर और भाजपा के सीनियर लीडर जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के इंचार्ज राधामोहन सिंह ने नड्डा के चुने जाने की घोषणा की। इससे पहले नड्डा पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे रह गये, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जेपी नड्डा के हाथों में भाजपा की कमान देते हुए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होनें नागरिकता संशोधन अधिनियम और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर का हवाला देते हुए कहा कि- कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर जनता के सामने झूठ बोला है। जिसे भारत के आम लोगों ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। कांग्रेस और विपक्ष की कुछ पार्टियां इस झूठ और अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रही है। इन लोगों को जनता ने 2019 के आम चुनावों में करारा जवाब दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होने और जेपी नड्डा को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि- कुछ लोगों को पार्टी के आदर्शों पर ऐतराज़ था। आज देश का आम नागारिक उनकी (कांग्रेस) की बात सुनने को तैयार नहीं है। ऐसी सूरत में उनके पास अफवाह फैलाने और झूठ बोलने के अलावा कोई चारा नहीं है। जो राजनीतिक वातावरण कांग्रेस ने तैयार किया था, उसे जनता खाऱिज कर दिया।

कार्यकर्ताओं को आम जनता तक पहुँचने की बात करते हुए मोदी ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता अपनी बात आगे तक ले जाने के लिए किसी तरह की माध्यमों (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस) पर निर्भर नहीं करता है। हमारा कार्यकर्ता सीधे लोगों के घरों तक पहुँचता है। इसी ताकत के दम पर हमने सत्ता में बहुमत के साथ वापसी की है। अब हमें और ज़्यादा सक्रिय होने की आवश्यकता है, हमें और भी ज़्यादा लोगों तक पहुँचना है।

यहां बैठे सभी वरिष्ठ जनों के मताहत मुझे पार्टी का काम करने का मुझे मौका मिला है। कभी राज्य में कभी राष्ट्रीय स्तर पर इन सबकी उंगली पकड़ कर चलने का मुझे अवसर मिला है। इसलिए हमारी पार्टी में वरिष्ठजन अपने साथी को कैसे आगे बढ़ाते हैं कैसे उसको अवसर देते हैं। वह हम लगातार अनुभव करते हैं। हर स्तर पर अनुभव करते हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More