PM Modis’ Election Rally in Karim Ganj Live Updates: असम के करीमंगज मे पीएम मोदी की चुनावी सभा, विकास का जताया भरोसा

न्यूज डेस्क (दिगान्त बरूआ): असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज पीएम मोदी करीमगंज नॉर्थ विधानसभा (Election Rally in Karim Ganj) बटग्राम में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रदेश में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद ये उनकी पहली चुनावी सभा है। प्रधानमंत्री की चुनावी रैली देखते हुए सिल्चर के कुंभीग्राम एयरपोर्ट से लेकर करीमगंज तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये। इस इलाके में चुनावी रैली को संबोधित कर पीएम मोदी ने 3 जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं (Voters) को साधने की कोशिश की। हाल ही में पीएम मोदी ने असम को कई विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जिसे इन विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। असम में इन विधानसभा चुनावों में भाजपा ने असम गण परिषद और यूपीपीएल के साथ गठबंधन (Alliance) किया है। इसी क्रम में बीजेपी ने मौजूदा 12 विधायकों को टिकट ना देकर नये प्रत्याशियों पर दांव खेला है।

चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कही ये अहम बातें

  • आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो वीर लचित बोरफुकन से लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस तक, हर देशवासी, अपने राष्ट्र निर्माताओं को नमन कर रहा है।
  • आज असम में विकास की लहर है, विश्वास की लहर है। आज असम में शांति का विश्वास है, समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज़ विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।
  • कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक, हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।
  • बरसों से अटके हुए, भारत के सबसे लंबे ब्रिज- भूपेन हजारिका सेतु का निर्माण किसने पूरा करवाया? भाजपा की ही सरकार ने। असम को मेघालय से जोड़ने के लिए इससे भी बड़े धुबरी-फूलबारी ब्रिज का निर्माण कौन करवा रहा है? भाजपा की सरकार।
  • देश का सबसे लंबा river ropeway असम को किसने दिया? भाजपा की सरकार ने। किसने बरसों से अधूरे पड़े भारत के सबसे लंबे रेल-रोड ब्रिज- बोगीबील ब्रिज का काम पूरा करवाया? भाजपा की सरकार ने।

  • सिर्फ फिजिकल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि सौहार्द की, संस्कृति की कनेक्टिविटी को भी बीते 5 सालों में मज़बूत किया गया है। भुवन तीर्थ शिव मंदिर, कासाकांटी देवी मंदिर, सिद्धेश्वर शिवबारी, शोन बील, 1857 की सिपाही क्रांति का प्रतीक War Memorial, ये सब बराक वैली की पहचान हैं।
  • कांग्रेस ने असम को हर प्रकार से Divide रखा, भाजपा ने असम को हर प्रकार से Connect करने का प्रयास किया। बराक-ब्रह्मपुत्र, पहाड़-भैयाम- हर क्षेत्र का एक समान विकास। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास- यही भाजपा का विकास मंत्र है।
  • यहां जो Tea Garden में काम करने वाले साथी हैं, उनके विकास के लिए असम की सरकार विशेष प्रयास कर रही है। असम की भाजपा सरकार ने लाखों भूमिहीन साथियों को पट्टे दिए हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए अनेकों नए स्कूल खोले हैं और ये काम लगातार चल रहा है।
  • टी गार्डन में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं को हज़ारों रुपए की मदद दी जा रही है, ताकि वो खुद की और बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकें। हाल में केंद्र सरकार ने बजट में चाय बगान में काम करने वाले साथियों के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया है।
  • आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है।
  • आज कांग्रेस आज इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।
  • यहां असम में देखिए, कांग्रेस किसके भरोसे मैदान में है? जिन लोगों की राजनीति से यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता दशकों से लड़ रहे हैं, जूझ़ रहे हैं, आज कांग्रेस का हाथ उसी ताला-चाबी को लेकर घूम रहा है।
  • यहां असम में भी धोखे और भ्रम का एक वीडियो मैंने देखा है। आपने भी जरूर देखा होगा। इस वीडियो में यहां के कांग्रेस के नेता आपस में मंच पर ही, झूठ का घोषणापत्र बना रहे हैं। घोषणापत्र बनाने में बहुत मेहनत लगती है।
  • इस वीडियो में वो अपनी कलई, अपना झूठ खुद खोल देते हैं। वो कहते हैं कि सिर्फ घोषणा कर दो, घोषणाएं पूरा करने के लिए नहीं होती हैं। ये कांग्रेस के नेता खुद कबूल कर रहे हैं। यही काम इन्होंने देशभर में किया है।
  • भाजपा की सरकार के लिए हमेशा देशहित सर्वोपरि रहा है, देश का विकास सर्वोपरि रहा है। दशकों से नॉर्थ ईस्ट को जिस तरह विकास में नजरअंदाज किया गया, भाजपा सरकारें, उसे मिलकर सुधार रही हैं। हम नॉर्थ ईस्ट को देश के विकास का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं। इसमें असम की बहुत बड़ी भूमिका है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More