COVID-19: देश में लगातार तीसरे दिन भी कम हुए 7 हज़ार से ज्यादा Active Cases

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): COVID-19 महामारी के बीच देश में लगातार तीसरे दिन भी 7 हज़ार से ज्यादा Active Cases कम हो गये है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार Active cases में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली है। 19, 20 और 21 सितम्बर को जारी किये गये आंकड़ों में क्रमशः 3,790, 3,140 और 7,525 सक्रिय मामलों में कमी आई है।

हालाँकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में COVID-19 मामले ने पिछले 24 घंटों में 1,130 मौतों के साथ 54 लाख का आंकड़ा पार किया है।

महाराष्ट्र 2,97,866 सक्रिय मामलों के साथ देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। कर्नाटक राज्य में वर्तमान में 98,583 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य में बीमारी के कारण 7,922 मौतों के अलावा चार लाख से अधिक लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

81,763 सक्रिय और 5,30,711 ठीक हो चुके रोगियों के साथ आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण 5,302 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

3 3

इस बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने सोमवार को कहा कि देश में 20 सितंबर तक परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 6,43,92,594 है, जिनमें 7,31,534 नमूने शामिल हैं जिनका कल परीक्षण किया गया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More