राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने किया Delhi Police का सम्मान

उत्तर प्रदेश (लखनऊ): 26 जनवरी को लाल किले पर हुए उपद्रव में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के कई ज़वान बुरी तरह घायल हुए। उपद्रवियों ने पुलिस पर तलवार, डंड़ो और ट्रैक्टरों से हमला किया। जिसकी आलोचना देशभर में कई संगठनों और लोगों ने की। दंगाईयों की उकसावेपूर्ण कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने असीम धैर्य का परिचय दिया। जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा गृहमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने की। दिल्ली पुलिस की इसी दूरदर्शिता को सलाम करने के लिए राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी से मुलाकात कर दिल्ली पुलिस को सम्मान चिंह, सम्मान पत्र और सूखे मेवे भिजवाये।

लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव (President of National Annadata Union Ram Niwas Yadav) के नेतृत्व में  अन्नदाता यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को उक्त सामग्री सौंपी। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के कार्यकर्ता सम्मान चिन्ह, सम्मान-पत्र सूखे मेवे, मूंगफली, गुड़, तिल, चीनी के बताशे और लखनऊ की प्रसिद्ध रेवड़ी भी दिल्ली पुलिस के सम्मानार्थ अपने साथ लेकर पहुँचे थे। यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव ने इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि- 26 जनवरी को लालकिले में जो कुछ भी घटित हुआ वो भारत विरोधियों के राष्ट्र के प्रति षडयंत्र का अंग था। दिल्ली पुलिस एवं अन्य केन्द्रीय एजेन्सियों द्वारा की जा रही जाँच में सामने आ रहा है कि उनके इरादे कितने घातक थे। ये लगातार साफ होता जा रहा है।

आगे उन्होनें कहा कि- गणतंत्र दिवस के दिन लालकिले में जो कुछ भी हुआ। वो भारत विरोधी अंतराष्ट्रीय साजिश का अंग था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों सहित पैरामिलिट्री फोर्सेस कर्मियों (Paramilitary forces personnel) के साथ जिस तरह का बर्बरता पूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन अराजकतावादियों ने किया। मीडिया के माध्यम से पूरे देश ने देखा कि हथियारों से जानलेवा हमले किये गये। लालकिला जो विश्व धरोहर श्रेणी का स्मारक है उसकी संपदा और वैभव को खंड़ित किया गया। हमारी आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया।

इस दौरान उपद्रवियों की नापाक हरकतों पर राम निवास यादव ने कहा कि, अराजकतावादियों की मंशा दिल्ली पुलिस को गोलियां चलाने पर विवश करने की थी। जिससे देश भर में अराजकता माहौल पैदा हो जाये। अगर दिल्ली पुलिस अभूतपूर्व संयम एवं दूरदर्शिता का परिचय नहीं देती तो, ये दंगाई अपने नापाक इरादों में कामयाब हो जाते, जिसे दिल्ली पुलिस ने वक़्त रहते नाकाम कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस की इस धैर्यशीलता, गम्भीरता, दूरदर्शिता और क्षमाशीलता (Foresight and forgiveness) का देश गुणगान कर रहा है। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन दिल्ली पुलिस द्वारा किये गये। इस महान कार्य की प्रशंसा करती है और सम्मान स्वरूप सम्मान चिन्ह, सम्मान-पत्र, और मेवा मिठाई भेटकर अभिनन्दन करती है।

इस मौके पर अध्यक्ष राम निवास यादव सहित महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार लोधी, अरविन्द यादव, डा0 अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, वीरेन्द्र कुमार रावत, लवकुश यादव, विमल यादव, शिव कुमार यादव, राकेश शर्मा, राकेश यादव, पुरूषोत्तम यादव पूर्व उप ब्लाक प्रमुख, बंटी यादव, मूलचन्द्र यादव, बलीराम वर्मा, राजेश यादव, रंजीत यादव, भईया लाल यादव, मनीष गुप्ता, शिवहरि द्विवेदी, राजेश अवस्थी, अमित मिश्रा, सहनवाज हुसैन, प्रदीप गुप्ता सहित यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपनी मौजदूगी दर्ज करवायी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More