Monsoon in Mumbai: रिहायशी इमारत गिरने से 11 की मौत, बचाव कार्य जारी

न्यूज डेस्क (शौर्य यादव): देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून (Monsoon in Mumbai) ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते देर रात (9 जून 2021) 11 बजे मलाड वेस्ट इलाके में एक रिहायशी इमारत ढह गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग बुरी तरह जख़्मी हुए।

हादसा मलाड वेस्ट के न्यू कलेक्टर कंपाउंड इलाके में हुआ। जहां खब़र लिखे जाने तक खोज और बचाव अभियान जारी था। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने मीडिया को बताया कि ज़्यादा बारिश के कारण रिहायशी इमारत (Residential Building) गिरी। बचाव अभियान जारी है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारतों के मलबे को लगातार हटाया जा रहा है ताकि ये देखा जा सके कि और लोग इसके नीचे फंसे हैं या नहीं।

Monsoon ने तोड़े Mumbai में बारिश के रिकॉर्ड

मानसून की पहली बारिश ने मुंबई लोकल ट्रेनों को बाधित कर दिया और देश की वाणिज्यिक राजधानी में निचले इलाकों में बाढ़ से सड़क यातायात को बुरी तरह प्रभावित हो दिखा। जहां पानी भरा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई के मुताबिक शहर में जून के महीने के दौरान हुई इस बारिश ने जून महीनों में दर्ज पिछले सभी रिकॉर्ड तोड दिये है।

पिछले 24 घंटों में 8 के बाद 9 जून को भारी बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान कई उपनगरों में 280.2 मिमी और मुंबई में 123 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। कुछ ही घंटों की बारिश से मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मुंबई ने हाल ही में चक्रवात तौकते (Cyclone Taukate) से मची तबाही बामुश्किल 15 दिन पहले देखी थी। उसे बाद मानसून का कहर पूरी तरह से आना बाकी है। महाराष्ट्र सरकार और बृहन मुंबई नगर निगम ने इससे निपटने के लिये तैयारियां शुरू कर दी है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More