मौसम विभाग का बड़ा खुलासा दिल्ली के Temperature में हुई बढ़ोत्तरी…

नई दिल्ली (मिताली): दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी मौसम का तापमान (Weather temperature) चरम पर है। बता दे कि मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिल्ली का तापमान अन्य सालों के मुकाबले काफी ज़्यादा रहा। अब तक फरवरी महीने में दिल्ली का सबसे ज़्यादा तापमान साल 2006 में दर्ज किया गया था। फरवरी महीने के दौरान सफदरजंग के मौसम केंद्र ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जो इस महीने के हिसाब से ज़्यादा है।

इतना ही नही अगर इस साल की तुलना साल 2017 और 2018 से करें तो, 2017 के 21 फरवरी के दिन का तापमान 32.4 सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं 2018 में 23 फरवरी के दिन का अधिकतम तापमान 32 सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा चेतावनी दी गई है कि वक्त के साथ ही मौसमी तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।  इसलिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है।

कुलदीप श्रीवास्तव जो कि आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान केंद्र (IMD Weather Forecast Center) के प्रमुख के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम का तापमान लगभग 33-34 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि तापमान अभी भी 31 से 32 डिग्री के आसृपास है और इसकी बढ़ने की पूरी संभावना है। साथ ही इसका असर धीरे-धीरे महसूस होने लगा है। श्रीवास्तव ने ये भी आशंका ज़ाहिर की इस बार का तापमान साल 2006 के रिकॉर्ड को तोड़ देगा। ये फरवरी दूसरे सालों की फरवरी से काफी गर्म रहेगी। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के कम सक्रिय होने से जुड़ी है। साथ ही आसमान साफ होने के कारण से धरती की सतह काफी गर्मा गई है। जिसके चलते 4 फरवरी साल की शुरूआत का सबसे गर्म दिन था।

बीते गुरूवार को हवा की गुणवत्ता भी काफी खराब थी। इसके अलावा आईएमडी ने संभावना जाताई कि 26 फरवरी को वायु की गुणवत्ता साफ हुई है इससे AQI का स्तर कुछ हद तक ठीक होने की संभावना है।

Show Comments (1)

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More