Printed Bikini में पूल से पोज़ देते हुए नज़र आई मलाइका अरोड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई): रविवार (3 जनवरी) को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम पर गोवा से एक नई तस्वीर पोस्ट की। पिक में मलाइका एक प्रिंटेड बिकिनी (Printed Bikini) पहने और कैमरे को देखते हुए एक पोज़ देते हुए चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ नज़र आई।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस पिक को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “मुस्कुराओ, खुश रहो और 2021 को शानदार बनाओ …. happy Sunday।”

गोवा में मलाइका के साथ अर्जुन कपूर (Arjun Kapur) भी हैं। अर्जुन ने भी रविवार को इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Smiling my way into 2021।”

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बहन अमृता अरोड़ा के गोवा वाले घर पर रह रहे हैं। अर्जुन कपूर ने पिछले हफ्ते भी इंस्टाग्राम पर beach की कई तस्वीरें शेयर की थीं।

मलाइका ने नए साल के मौके पर अपने फैंस के लिए, ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक नई तस्वीर शेयर की थी। इस पिक को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा, “यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है ….. 2021 #eternallygrateful।”

मलाइका हाल ही में रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer) में एक जज के रूप में दिखाई दीं। टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और गीता कपूर (Geeta Kapoor) शो में उनके co-judge थे।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More