Delhi में आज से फिर से लगा Lockdown, आधी रात से होगा लागू

न्यूज डेस्क (यामिनी गजपति): कोरोना संक्रमण से राजधानी दिल्ली (Delhi) के हालात फिर से बदतर हो गये है इसलिये दिल्ली सरकार ने फिर से लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आज आधी रात से दिल्ली में एक हफ्ता यानि अगले सोमवार तक के लिए सम्पूर्ण lockdown लगाया जायेगा।

लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल और अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की एक अहम बैठक के बाद ये फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान, सभी निजी कार्यालयों के कर्मचारी घर से काम करेंगे और केवल सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, शहर में सभी आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।

इससे पहले दिल्ली सरकार के कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था। लेकिन राजधानी में लगातार बिगड़ते हालतों के बीच अब सम्पूर्ण lockdown लगाने का फैसला किया गया है।

सीएम केजरीवाल ने राजधानीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते हुए कोरोना मामलो को देखते हुए ये फैसला मज़बूरी में लिया गया। दिल्ली में लगतार कुछ दिनों से तक़रीबन 25 हज़ार मामले सामने आ रहे है जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं काफी दबाव पड़ रहा इसलिए आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए ये लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा की शादी-समारोह में आयोजन के लिए केवल 50 लोगो को ही स्पेशल पास जारी करते हुए अनुमति दी जाएगी साथ ही जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगो भी अनुमति दी जाएगी।

केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वो एक बार फिर से दिल छोड़ कर ना जाए। केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि ये लॉकडाउन एक छोटा लॉकडाउन होगा।

दिल्ली में रविवार को अपने दैनिक COVID-19 टैली में 25,462 ताजे मामलों के साथ सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया, जबकि सकारात्मकता दर 29.74 प्रतिशत दर्ज की गई – जिसका अर्थ है कि शहर में लगभग हर तीसरा व्यक्ति इस महामारी से पीड़ित है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर COVID-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की “तीव्र कमी” का सामना कर रहा है और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि शहर का कोटा दूसरे राज्यों में भेज दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को यहां पर COVID-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद ऑक्सीजन की खरीद और आपूर्ति और रेमेडिसविर (Remdesivir) दवा की कमी के बीच निगरानी के लिए अधिकारियों की दो टीमों को तैनात की है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More