KVS Admission 2023: जारी हुआ केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन शेड्यूल, क्लास 1 से 10 तक हो सकेगें एडमिशन

न्यूज डेस्क (सुहासिनी यति): KVS Admission 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से सत्र 2023 के लिये प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया गया है। केवीएस एडमिशन (KVS Admission) की तारीखें क्लास 1 से क्लास 10 के लिये हैं। प्रवेश शेड्यूल की जांच करने के लिये केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जायें।

रजिस्टर्ड बच्चों की लिस्ट, एलिजिबल बच्चों की लिस्ट, प्रोविजनल तौर पर सिलेक्टिड बच्चों की कैटिगिरी वाइज लिस्ट, वेटिंग लिस्ट और बाद की संबंधित लिस्टें केंद्रीय विद्यालयों की वेबसाइट पर अनिवार्य तौर पर जारी की जायेगी।  इसके अलावा स्कूल की ओर से संबंधित जानकारियां स्कूल के बाहर नोटिस बोर्ड (Notice Board) पर डिस्प्ले की जायेगी।

अगर किसी तारीख को सार्वजनिक अवकाश होता है तो अगले कार्य दिवस को खुलने/समाप्ति की तारीख माना जायेगा। केवीएस क्लास 1 रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होगा और 17 अप्रैल, 2023 को खत्म होगा। रजिस्टर्ड कैडिंडेंट का प्रोविजनल सिलेक्शन और वेटिंग लिस्ट 20 अप्रैल 2023 को उपलब्ध होगी। दूसरी लिस्ट 28 अप्रैल 2023 को जारी की जायेगी और तीसरी लिस्ट 4 मई 2023 को जारी की जायेगी।

जबकि केवीएस क्लास II और उससे ऊपर का पंजीकरण 03.04.2023 (सोमवार) से शुरू होकर 08:00 बजे से 12.04.2023 (बुधवार) तक शाम 04:00 बजे तक होगा, अगर खाली सीटें केवल ऑफलाइन मोड में मौजूद हैं। विधिवत भरे हुए फॉर्म को संबंधित केवी में प्रिंसिपल के कार्यालय में जमा करना होगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More