भारत में 27,553 नए COVID-19 मामले दर्ज, 284 मौतें; Omicron मामलों का आंकड़ा हुआ 1,525

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (2 जनवरी, 2022) को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में Omicron मामलों का आंकड़ा 1,525 पर पहुँच गया है वहीँ पिछले 24 घंटों में COVID-19 के कुल 27,553 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद कुल सक्रिय मामले 1,22,801 पर पहुँच गये है और 284 मौतें हुईं, जिससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 4,81,770 हो गया।

24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 18,020 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में आज 9,249 लोग ठीक भी हुए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,42,84,561 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 94 नए ओमाइक्रोन संक्रमण हुए, जिससे देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,525 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 560 ठीक हो गए हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सबसे अधिक 460 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद दिल्ली (Delhi) में 351, गुजरात (Gujarat) में 136, तमिलनाडु में 117, केरल में 109 मामले दर्ज किए गए। कुल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यानी तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में corona के नए वेरिएंट के मामले दर्ज किये गये है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में 25,75,225 वैक्सीन (vaccine) की खुराक दी गई जिसके बाद भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 145.44 करोड़ (1,45,44,13,005) से अधिक हो गया।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More