IMD Weather Forecast: उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी की लहर, जाने पूरे देश के मौसम का पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क (शौर्य यादव): IMD Weather Forecast: इस साल गर्मी का मौसम तय समय से पहले देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है। उत्तर और मध्य भारत में मार्च में ही गर्मी की वज़ह से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। दक्षिण भारत (South India) में चिलचिलाती धूप की वज़ह से दिन के समय घर से बाहर बेहद निकलना मुश्किल हो रहा है।

दिन भर गर्म हवायें चलती रही। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तर और मध्य भारत में मार्च के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में गर्म हवाओं की चेतावनी दी है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, पश्चिम राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के विदर्भ और मराठवाड़ा (Vidarbha and Marathwada) में पारा 40-41 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है।

आईएमडी के मुताबिक अगले चार दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

29 मार्च से 31 मार्च तक दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, उत्तर मध्य महाराष्ट्र (North Madhya Maharashtra) और मराठवाड़ा में गर्म हवायें चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों में गर्म हवायें भी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Western Disturbance Cyclonic Circulation) में उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की होने संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल के साथ ही तमिलनाडु के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, यानि कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More