love jihad का शिकार बना हिन्दू युवक, ज़बरन हुआ खतना

नई दिल्ली (गौरांग यदुवंशी): देश में आये दिन लव जिहाद (love jihad) के मामले लगातार बढ़ रहे है। हाल ही में हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता हत्याकांड की वज़ह से खट्टर सरकार ने लव जिहाद पर कड़े कानून बनाने की घोषणा कर दी। अभी तक बरगलाकर धर्मान्तरण कर (Proselytize) शादी करने के मामलों में लड़कियों के फंसने के मामले सामने आते थे, लेकिन हाल ही में दिल्ली में इसकी चपेट में 29 वर्षीय हिन्दू लड़का आ गया। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक मुस्लिम महिला ने अपना मज़हब छिपाकर उसे प्रेम के जाल में फांसा और उससे शादी कर ली। बाद में उस मुस्लिम महिला ने युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित (Mentally tortured) किया। साथ ही उसका ज़बरन खतना भी करवा दिया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली किराड़ी निवासी मोहित पेशे से कलाकार है। काफी समय से वो फिल्मों में करियर बनाने की जद्दोजहद में लगा हुआ था। साल 2018 के दौरान उसे फिल्म में काम करने का मौका मिला। मोहित ने ये बात फेसबुक पर साझा की। इस दौरान उसकी पोस्ट को सोनिया नाम की लड़की ने लाइक किया। जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बात आगे बढ़ी तो दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी। इस दौरान सोनिया ने दावा किया कि वो हिन्दू है। दोनों की करीबी दोस्ती से आगे बढ़कर शादी पर आ गयी। दोनों ने आपसी रज़ामंदी से आर्य समाज मंदिर में शादी करने का मन बनाया। शादी से कुछ ही दिन पहले सोनिया ने खुलासा किया कि, वो मुस्लिम है और उसका असली नाम नाजरीन अंसारी है। नाजरीन ने इच्छा जतायी कि वो आगे भविष्य में मोहित के साथ हिन्दू रीति-रिवाज़ के तहत गुजर बसर करना चाहती है। इस बुनियाद पर दोनों ने शादी कर ली।

जिसके बाद सोनिया उर्फ नाजरीन अंसारी ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद वो अपने मायके गोंडा चली गयी। कुछ वक़्त बाद उसने मोहित को फोन कर ससुराल वापसी की बात कही। मोहित अपनी माँ लेकर सोनिया की विदाई कराने गोंडा पहुँचा। इस दौरान सोनिया उर्फ नाजरीन अंसारी ने उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। मोहित और उसकी माँ को होटल के कमरे में बंद कर दिया, और साथ ही दोनों से 80 हजार रुपये की मांग की। वो लगातार मोहित पर धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने लगी। मोहित के मुताबिक इस बीच सनसनीखेज कांड को अन्ज़ाम देते हुए नाजरीन अंसारी ने स्थानीय अस्पताल में उसका खतना भी करवा दिया। इतना सब होने के बावजूद मोहित की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने धमकी दी कि, अगर इस कांड की जानकारी दिल्ली में जाकर किसी को दी तो उसकी माँ की हत्या कर दी जायेगी। इस शर्त पर नाज़रीन की विदाई करवा दी गयी। दिल्ली वापस आकर मोहित पहले की तरह हिन्दू रीति-रिवाज़ से रहने लगा। जिसके बाद नाजरीन अंसारी वापस अपने मायके गोंडा चली गयी।

साल 2019 में मोहित के ससुराल वालों ने उस पर गोंडा को कटरा बाजार थाने में बेटी को भगाने का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद मोहित को दिल्ली से पकड़कर यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग और घरेलू हिंसा से जोड़कर देख रही है। दोनों की एक बच्ची भी है। जिसे फिलहाल नाज़रीन पाल रही है। मोहित बच्ची को अपनी कस्टडी में लेना चाहता है। मामले का खुलासा बच्ची की कस्टडी को लेकर ही हुआ है। मोहित के मुताबिक जब भी वो नाज़रीन से बच्ची को उसे सौंपने की बात करता है तो, वो बच्ची को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही हर महीने 20 हज़ार रूपये की डिमांड करने लगती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More