Happy Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन भूल कर भी ना करें ये काम, नाराज हो सकते हैं सूर्य देव

धर्म डेस्क (नई दिल्ली): इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 14 और 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव मकर (Capricorn) राशि में गोचर करते हैं। सूर्य देव की गति उत्तरायण है। जो दान और स्नान के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन कुछ कार्य करना शुभ माना जाता है। जबकि कुछ काम वर्जित हैं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन न करें ये गलती

मकर संक्रांति के दिन आमतौर पर लोग सुबह उठते ही चाय-नाश्ता शुरू कर देते हैं। मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए। काले तिल, हल्का गुड़ (jaggery) और गंगाजल (Gangajal) को पानी में मिलाकर घर पर ही स्नान करना चाहिए।

इन कार्यों पर रोक-

मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन वाणी पर संयम रखें।
इस दिन किसी भी प्रकार का नशा न करें।
मसालेदार भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

इस दिन क्या करें-

मकर संक्रांति के दिन यदि आपके घर में कोई गरीब या भिखारी आता है तो उसे अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूजा करें।
इस दिन मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More