COVID-19: महामारी के बीच आई राहत की ख़बर, 4 लाख से कम हुए active cases

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में COVID-19 संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 3,96,729 हो गई है। सोमवार को 32,981 नए कोरोना मामलों के बाद देश में मरीजों की कुल संख्या 96,77,203 हो गई है।

देश में कल महामारी के चलते 391 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालो की कुछ संख्या 1,40,573 हो गई है।

राहत की बात ये है कि कल देश में 39,109 लोग COVID-19 महामारी से ठीक हो गए है। देशभर में अब तक कुल 91,39,901 मरीज़ ठीक हो चुके है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में COVID-19 के लिए कुल परीक्षण 14,77,87,656 तक पहुंच गए थे, जिनमें से शुक्रवार को 08,01,087 परीक्षण किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में देश में सबसे अधिक सक्रिय मामलों की संख्या 81,162 है। इसमें कहा गया है कि राज्य में कुल 18,52,266 लोग कोरोनोवायरस संक्रमित हो गये हैं, जबकि 47,734 लोगों को इससे अपनी जान गंवानी पड़ी है।

दिल्ली (Delhi) में, कोरोनोवायरस की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है। शनिवार को 24,693 सक्रिय COVID-19 मामले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह तक 5,92,250 रिकवरी और 9,643 मौतें हुई हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More