Ghaziabad: किडनैपिंग और गैंगरेप के बाद महिला के गुप्तांगों में डाली रॉड, बोरी में भरकर फेंका सड़क किनारे

न्यूज डेस्क (देवागंना प्रजापति): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक 40 वर्षीय महिला का अपहरण कर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। पीड़िता के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डालकर उसे बोरी में भरकर अभियुक्त सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गये। दिल्ली महिला आयोग (DCW) स्वाति मालीवाल ने आज (19 अक्तूबर 2022) ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग की।

पुलिस को लिखे खत में स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने लिखा कि दिल्ली की रहने वाली महिला 16 अक्टूबर को एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गाजियाबाद गयी थी। जब वो ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रही थी तो उसे स्कॉर्पियो एसयूवी में सवार चार लोगों ने उसका किडनैप कर लिया, बाद में पांच लोगों ने महिला से दो दिनों तक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसके साथ बेरहमी से गैंग रेप किया। दो दिनों तक उसके साथ लगातार बलात्कार किया गया। उन्होंने उसके गुप्तांगों के अंदर एक लोहे की रॉड भी डाली। इसके बाद उन्होंने उसे बोरी भरकर सड़क पर फेंक दिया। महिला को अधमरी हालात में सड़क पर पाया गया। लोहे की रॉड अभी भी उसके अंदर है।

महिला का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मामले पर स्वाति मालीवाल ने ट्विट कर लिखा कि- “घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। ये मुझे निर्भया कांड (Nirbhaya Case) की याद दिलाती है। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिये और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये। मैं ये समझने में नाकाम हूं कि महिलाओं और बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता कब तक की जाती रहेगी।”

मामले पर गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला को पहले से जानते थे और जाहिर तौर पर उनका संपत्ति का विवाद था। छानबीन में सामने आया है कि पांच लोगों ने महिला के साथ अपहरण और सामूहिक बलात्कार किया। एसपी सिटी (गाजियाबाद) ने कहा कि, “18 अक्टूबर को नंदग्राम (यूपी) पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी है। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी। वो दिल्ली की रहने वाली है और नंदग्राम में अपने भाई के घर आयी थी”

ये वारदात दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिलाती है। जहां चलती बस के अंदर गैंग रेप के बाद 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा की हत्या कर दी गयी थी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More