Uttar Pradesh के पूर्व मुख्यमंत्री Kalyan Singh का 89 साल की उम्र में निधन

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने बताया था कि भाजपा के दिग्गज नेता की हालत गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में नेता से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार को आईसीयू में कल्याण सिंह से मिलने गए।

आदित्यनाथ सुबह संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पहुंचे और दिग्गज नेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल ने एक बयान में कहा, "कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और वह जीवन रक्षक प्रणाली (ventilator) पर है।"अस्पताल की ओर से यह भी कहा गया कि वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है।

अस्पताल ने कहा, "क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टर उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"

इससे पहले उनका इलाज़ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) में इलाज चल रहा था। 89 वर्षीय दिग्गज नेता ने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम किया है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More