Election Result Live Updates 2022: चुनावी नतीज़ों की सबसे तेज, विश्वसनीय और सटीक महाकवरेज, जाने पल-पल का हाल

न्यूज डेस्क (नई दिल्ली): Election Result Live Updates: पांच राज्यों की चुनावी नतीज़े काफी अहम माने जा रहे है। इन नतीज़ों के साथ ही साल 2024 के लोकसभा चुनावों का आकलन जनता करेगी। कई राजनीतिक जानकार इन नतीज़ों को आने वाले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) की झांकी के तौर पर देख रहे है। कुल मिलाकर आज का दिन सेमीफाइनल मैच की तरह है, भाजपा और विपक्षी दलों के लिये। काफी हद तक इससे साफ हो जायेगा कि कौन किस पर भारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर (Manipur) के ये नतीज़े कहीं ना कहीं मोदी सरकार के लिये रिपोर्ट कार्ड का भी काम करेंगे।

बीता चुनावी दौर अपने आप में दिलचस्प राजनीतिक नाटकीय घटनाओं से भरा रहा। यूपी में अखिलेश-जयंत (Akhilesh-Jayant) की जुगलबंदी के साथ ममता दीदी का समर्थन, सपा (SP) को लेकर मोदी-योगी (Modi-Yogi) का हमलावर रूख़ और अमित शाह के द्वारा बसपा की तारीफ इनमें काफी अहम रहे। पंजाब का मोर्चा भी काफी दिलचस्प रहा, जहां जनसमर्थन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), कांग्रेस, भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और किसान आंदोलन से उपजी दो पार्टियों के बीच बिखरा दिखा रहा है। पंजाब में चुनावी मौसम के दौरान बेअदबी की घटनाओं, कांग्रेस में सिद्धू की खींचतान और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध ने भी सियासी पारे को काफी बढ़ा दिया। हालांकि सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी अपनी धमक दिखायी।

उत्तराखंड के मोर्चें पर हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) की वापसी, कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल की सियासी पारी और सीएम पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) पर पैसे बांटने के आरोप अहम घटनाक्रम में रहे। गोवा विधानसभा चुनावों में मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर (Utpal Parrikar) को भाजपा द्वारा टिकट ना देने का प्रकरण भी काफी अहम रहा। वहीं पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिये दो चरणों में चुनाव हुआ। कुल मिलाकर पांचों राज्यों के चुनावी नतीज़े मोदी सरकार के लिये आगामी आम चुनावों की तस्वीर है और विपक्ष के लिये वजूद की लड़ाई। साथ ही ये चुनावी नतीज़े 2024 के लोकसभा चुनावों के लिये गठबंधन के समीकरण की बुनियाद भी रखेगें।

Election Result 2022 Live Updates:

  • 05:30 PM - हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नतीजों और पार्टी में आयी तेज गिरावट से परेशान जी-23 नेता अगले 48 घंटों में बैठक बुलायेगें।

  • 05:29 PM - ये पंजाब के लोगों की जीत है। मेरे टिकट का ऐलान 3 दिसंबर के आसपास किया गया था ... डोर-टू-डोर अभियानों के दौरान हमें पॉजिटिव रिस्पांस मिला कि पंजाब ने पहचान की राजनीति पर काबू पा लिया है। पंजाब की आम जनता ने कांग्रेस के सिद्धू और शिअद के मजीठिया को नकार दिया- आप की अमृतसर पूर्व उम्मीदवार जीवनजोत कौर

  • 05:23 PM - गोरखपुर शहरी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीते

  • 05:21 PM - उत्तरी गोवा की 19 सीटों में से 10 सीटें भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, 6 सीटें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और एक-एक एमजीपी, रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती: अजीत रॉय, उत्तरी गोवा कलेक्टर

  • 04:46 PM - पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (37,558 वोटों से) और चमकौर साहिब (7942 वोटों से) हारे।

  • 04:45 PM - उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में जीत ये साफ करती है कि लोग आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएंगे: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

  • 04:42 PM - नतीजों से बेहद निराशा है, हमें  बेहतर स्थिति की उम्मीद थी। हम एक जिम्मेदार विपक्ष बने रहेंगे और मुद्दों को आक्रामक ढंग से उठाते रहेगें। राज्य विधानसभा के भीतर और बाहर विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है: दिनेश गुंडू राव, कांग्रेस

  • 04:42 PM - आज भी ज़्यादातर इलाकों में भाजपा और कांग्रेस ही दो राजनीतिक दल मौजूद हैं, लेकिन लोग कांग्रेस की विचारधारा में रुचि खो रहे हैं... कांग्रेस की मौजूदगी अभी भी आम आदमी पार्टी से ज़्यादा है: हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर

  • 04:40 PM - हम गोवा के लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। हमारे उम्मीदवारों ने कई बाधाओं के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी... लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने के लिये वोट किया और हम इसे स्वीकार करते हैं। कई निर्वाचन क्षेत्रों में हम बहुत कम अंतर से हारे: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम

  • 04:40 PM - बीजेपी 4 राज्यों में सरकार बनायेगी। ये बहुत साफ है कि 2024 में पीएम मोदी की अगुवाई में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी और पीएम मोदी का 'न्यू इंडिया' का सपना पूरा होगा। मुझे विश्वास है कि हम 2023 में कर्नाटक की सत्ता में वापसी करेंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

  • 04:39 PM - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। वो खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 6,900 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं

  • 04:38 PM - आप पंजाब में तीन-चौथाई बहुमत की ओर, उत्तर प्रदेश में भाजपा अभूतपूर्व दूसरे कार्यकाल के लिये तैयार।

  • 04:35 PM - "हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सबके सब है भाजपायी।" तुष्टीकरण की राजनीति, जाति के आधार पर (राज्य को) बांटने वालों के लिये ये जवाब है। हम 10 मार्च को 'जय श्री राम' के साथ सरकार बना रहे हैं...; इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती : भाजपा नेता अपर्णा यादव

  • 04:30 PM - भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हारे उन्हें भाजपा के सुरेन्द्र कुशवाहा ने हराया। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटकर लिखा कि- चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।

  • 04:26 PM - यूपी में कैराना विधानसभा सीट पर नाहिद हसन ने जीत हासिल की। नाहिद हसन ने करीबी बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को 25000 वोटों से करारी मात दी।

  • 04:20 PM - मेरे लिये नतीज़े काफी हैरत भरे रहे हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इतनी भारी महंगाई के बाद अगर ये जनता का जनादेश होता तो लोक कल्याण और सामाजिक न्याय की परिभाषा क्या होती? इसके बाद भी लोग 'बीजेपी जिंदाबाद' कह रहे हैं, मैं समझ नहीं पा रहा हूं: कांग्रेस नेता हरीश रावत

  • 04:18 PM - पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के जरिये एक नयी अगुवाई पेश की, जो माटी के बेटे हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के तहत 4.5 साल की पूरी सत्ता विरोधी लहर को दूर नहीं किया जा सका और इसलिये लोगों ने बदलाव के लिये आम आदमी पार्टी को वोट दिया: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला

  • 04:18 PM - हमारी अभियान रणनीति नाकाफी थी और मैं इसे शिकायत समिति के अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार करता हूं। लोगों ने बहुत अच्छा काम किया और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं लोगों का विश्वास नहीं जीत सका लेकिन मैं अपनी बेटी और जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं: कांग्रेस नेता हरीश रावत

  • 03:59 PM - 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के उल्ट आये हैं लेकिन हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्म मंथन करने के लिये जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है: कांग्रेस नेता आरएस सुरजेवाला

  • 03:55 PM - उत्तराखंड की जनता का दिल जीतने की हमारी कोशिश कुछ कम थी। हमें यकीन था कि लोग बदलाव के लिये वोट करेंगे, हमारे प्रयासों में कोई कमी रही होगी, मैं इसे स्वीकार करता हूं और हार की जिम्मेदारी लेता हूं: कांग्रेस नेता हरीश रावत

  • 03:50 PM - पंजाब के लोगों की जरूरतों और केजरीवाल जी के वादे के मुताबिक काम किया जायेगा। हमने पंजाब में सरकार बनाई है, गोवा में भी शानदार एंट्री मिली है, वो भी पहले प्रयास में: आप नेता मनीष सिसोदिया

  • 03:45 PM - भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पंगेजाम शरतचंद्र सिंह के खिलाफ हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से 17,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

  • 03:15 PM - पणजी और तालेगाओ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट और उनकी पत्नी जेनिफर मोनसेरेट ने जीत हासिल की। वालपोई और पोरीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विश्वजीत राणे और उनकी पत्नी देविया विश्वजीत राणे जीते।

  • 03:13 PM - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6000 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये। कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने उन्हें मात दी।

  • 03:12 PM - ये देश भर में पीएम मोदी की लोकप्रियता को दिखाता है। ये पीएम मोदी और सीएम योगी की सामाजिक कल्याण योजनाओं का नतीज़ा है, जिन्हें ईमानदारी से लागू किया गया। यूपी में काम करता रहेगा विकास का बुलडोजर। हमें गोवा और मणिपुर में पहले से ज्यादा सीटें मिल रही हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

  • 03:09 PM - मैं अपने छोटे भाई भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहता हूं। आप ने 90 से ज्यादा सीटों को पार किया, नतीजे अभी आ रहे हैं; लोगों ने हम पर बहुत भरोसा किया है, हम इसे नहीं तोड़ेंगे। हम इस देश की राजनीति बदल देंगे: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

  • 03:09 PM - पंजाब के मोगा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद को आप की डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने 20,000 से ज़्यादा वोटो से हराया।

  • 03:07 PM - ये मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैं राज्यवार प्रचार कर रहा था लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र तक नहीं पहुंच सका। मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरे लिये प्रचार किया। मैं कम अंतर से जीता हूं लेकिन हम (भाजपा) बहुमत से जीते हैं। ये बड़ी बात है: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

  • 03:05 PM - पंजाब की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया। पंजाब के किसानों के दिल में था पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा... बीजेपी को महाराष्ट्र में ढाई साल इंतजार करना होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कोई गलती नहीं की, उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ा। उन्हें चुनाव नतीज़ों के बारे में नहीं सोचना चाहिये क्योंकि इस देश में उनका कद ऊंचा है। उन्होंने पहले से बेहतर लड़ाई लड़ी- राकांपा प्रमुख शरद पवार

  • 03:03 PM - सुखबीर सिंह बादल हारे, कैप्टन साहब हारे, चन्नी साहब हारे, प्रकाश सिंह बादल हारे, नवजोत सिंह सिद्धू हारे, बिक्रम सिंह मजीठिया हारे। पंजाब ने कमाल किया है। हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां किसी भी छात्र को चिकित्सा की पढ़ाई के लिए यूक्रेन नहीं जाना पड़े…इन परिणामों से लोगों ने दिखाया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि असली 'देश भक्त' हैं। भगत सिंह ने एक बार कहा था कि अगर हम अंग्रेजों के जाने के बाद व्यवस्था नहीं बदलते हैं, तो कुछ नहीं होगा। अफसोस की बात है कि पिछले 75 सालों में इन पार्टियों और नेताओं की ब्रिटिश व्यवस्था एक जैसी थी, देश को लूट रहे थे, कोई स्कूल/अस्पताल नहीं बने: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

  • 03:02 PM - अरविंद केजरीवाल जी ने लिख कर दिया था ना-

सुखबीर बादल -   हार

कैप्टन अमरिंदर -  हार

नवजोत सिद्धू -   हार

मजीठिया  -         हार

चन्नी साहिब भी दोनों सीटों से हार गये- भगवंत मान

  • 03:01 PM - पहले पंजाब मोती महल, सिसवां के महलों से चलता था। अब पंजाब पिंडों और मोहल्लों से चलेगा- भगवंत मान

  • 02:52 PM - हम बाबा भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के सपने को पूरा करेंगे। अब लोगों को राजनीति में एक विकल्प मिल गया है और पंजाब के लोगों ने उस विकल्प को मौका दिया है: आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

  • 02:48 PM - शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व से 14,408 वोटों के अंतर से हार गये।

  • 02:48 PM - धुरी से आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 58,206 मतों के अंतर से जीते।

  • 02:47 PM - पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से 6,750 मतों के अंतर से हार गये।

  • 02:46 PM - इन राज्यों में जीत हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बिना संभव नहीं होती। बुलडोजर माफियाओं और अपराधियों के खात्मे का प्रतीक बन गया है। हम यूपी में पीएम मोदी की कल्याणकारी नीतियों को और लागू करेंगे: विधानसभा चुनाव नतीज़ों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

  • 02:46 PM - गोवा के लोगों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया। हमें 20 सीटें या इससे 1 या 2 सीटें ज्यादा मिलेंगी। लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। हमारे साथ निर्दलीय उम्मीदवार आ रहे हैं। एमजीपी भी हमारे साथ आ रहा है और सबको साथ लेकर हम अपनी सरकार बनाएंगे: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस

  • 02:36 PM - मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ भगत सिंह के गांव खटकरकलां में लूंगा, राजभवन में नहीं। पंजाब सरकार के किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम के फोटो नहीं होंगे, शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें होंगी: भगवंत मान

  • 02:35 PM - गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा काफी आगे। नोएडा सीट पर भाजपा के पंकज सिंह 1 लाख वोटों से आगे जबकि दादरी सीट पर तेजपाल नागर 80 हजार वोटों से आगे। जेवर में भाजपा के धीरेंद्र सिंह चालीस हजार वोटों के साथ बढ़त बनाये हुए है।

  • 02:33 PM - हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने में वक़्त लगेगा, नतीजे आने दीजिये। हमारे राष्ट्रीय नेता सीएम के चेहरे पर फैसला करेंगे, हम पीएम मोदी के समावेशी विकास के मंत्र पर ध्यान देंगे: विधानसभा चुनाव परिणाम पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह

  • 02:31 PM - इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हमें मनमाफ़िक नतीज़े नहीं मिले। पंजाब में लोगों को विकल्प मिला और जनता ने आप को चुन लिया। भाजपा की जीत उनके इलेक्शन मैनेजमेंट की भी जीत है: विधानसभा चुनाव परिणामों पर शिवसेना नेता संजय राउत

  • 02:30 PM - उत्तर प्रदेश में बीजेपी 263, सपा 135, बसपा 2, कांग्रेस 1, अन्य 2 विधानसभा सीटों पर आगे। पंजाब में कांग्रेस 20, बीजेपी 2, आप 89, अकाली दल 5, अन्य 1 सीटों पर बढ़ते बनायी। उत्तराखंड में बीजेपी 48, कांग्रेस 18, अन्य 4 सीटों पर आगे। गोवा में बीजेपी 19, कांग्रेस 12, टीएमसी 3, आप 2, अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। मणिपुर में कांग्रेस 6, बीजेपी 31, अन्य 23 ने विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई।

  • 02:22 PM - समाजवादी पार्टी ने ट्विटकर लिखा- जिन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं उन विधानसभा सीटों का विस्तृत ब्यौरा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड अत्यंत धीमी गति से हो रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग तत्काल अपलोड कराये ब्योरा। समाजवादी पार्टी गठबंधन के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता एवं नेता इस बात को ध्यान में रखकर सतर्कता में कोई कोताही ना बरतें कि अभी भी 60% मतों की गिनती बाकी है और 100 सीटों पर अंतर अभी भी 500 वोटों के आसपास है। आप सभी डटे रहे एवं अंतिम परिणाम तक सावधानी बरतें। सभी सपा गठबंधन प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अपील है कि अपनी सतर्कता बनाएं रखें अभी भी बहुत से राउंड की गिनती बाकी है और कई सीटों पर मार्जिन कम है। BJP के लोग जीत का जश्न मना आपको बरगला रहे हैं। इनके धोखे में ना आयें मतगारना स्थल पर मज़बूती से डटे रहें।

  • 02:20 PM - पंजाब में भारी उलटफेर। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से हारे चुनाव। अमृतसर पूर्व से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनज्योत कौर की जीती। नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को भी  हार सामना करना पड़ा। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों सीटों से चुनाव हार गये।

  • 01:25 PM - पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से 19,873 वोटों के अंतर से हार गये।

  • 01:24 PM - AAP की पंजाब चुनावी जीत के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ दिल्ली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

  • 01:22 PM - हमने सोचा था कि हम जीतेंगे लेकिन हमें जनादेश को स्वीकार करना होगा। हमें 12 सीटें मिली हैं, बीजेपी को 18 सीटें मिली हैं। हम विपक्ष के तौर पर मजबूती से काम करेंगे। कांग्रेस को लोगों का विश्वास जीतने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी: गोवा कांग्रेस नेता माइकल लोबो

  • 01:20PM - आप के अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, "आप ने गोवा में दो सीटें जीतीं। कैप्टन वेन्ज़ी और एर क्रूज़ को बधाई और शुभकामनायें। ये गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है।"

  • 01:18 PM - कांग्रेस झूठे वादे करती है; बीजेपी ने विकास किया है...हमारी पार्टी ढांचागत पार्टी है, हम नतीजे आने के बाद सीएम के चेहरे का फैसला करेंगे और अपनी विधायक दल की बैठक के बाद तय करेंगे। संसदीय बोर्ड करेगा फैसला : भाजपा गोवा डेस्क प्रभारी सी टी रवि

  • 01:00 PM - हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी; हमने विकास के हर पहलू के लिये काम किया, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है... बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि ये एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी

  • 12:58 PM - पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (22,843 वोटों से) और चमकौर साहिब (2671 वोटों से) से पीछे चल रहे हैं।

  • 12:56 PM - पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई।आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी। बता दे कि चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनायी थी।

  • 12:28 PM - जहां तक नतीज़ों की बात है तो निराश हैं। बीजेपी कैडर ने मेरे लिये नहीं बल्कि विपक्ष के उम्मीदवार के लिए काम किया। ये कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समर्थन के कारण है कि हम सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे: पणजी से भाजपा उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट

  • 12:18 PM - "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है... पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें... आम आदमी पार्टी को बधाई!!!" पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह

  • 12:16 PM - जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

  • 12:06 PM - पटियाला सीट से आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली आगे; पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे

  • 12:00 PM - करीब 37 साल बाद उत्तर प्रदेश में ऐसा देखा गया कि सूबे में कोई सरकार वापस फिर से बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। इस तरह की हालात साल 1980 और 1985 में देखे गये थे। उस दौरान कांग्रेस ने 1980 में 309 विधानसभा सीटें और 1985 में 269 सीटें जीतकर सत्ता पर काब़िज हुए थे। मौजूदा वक़्त में यूपी में 2017 और 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर वापसी करने जा रही है।

  • 11:56 AM - पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में हमने उत्तराखंड के लोगों को कल्याणकारी नीतियां दीं और हमें उम्मीदों के मुताबिक नतीज़े मिले हैं: केंद्रीय मंत्री और राज्य प्रभारी प्रह्लाद जोशी

  • 11:53 AM - रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के आजम खान आगे चल रहे हैं। फाजिलनगर से पीछे चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य। जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओपी राजभर आगे चल रहे हैं।

  • 11:52 AM - लालकुआं से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत 10,000 से वोटों के साथ पीछे।

  • 11:50 AM - पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं... अन्य सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की पूरी कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वो एक 'शिक्षक-वादी' हैं: आप की पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा

  • 11:44 AM - उत्तर प्रदेश के सिराथू विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पल्लवी पटेल को अभी तक 17431 वोट, केशव प्रसाद मौर्य को 14135 वोट मिले। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर पीछे। अभी तक भारतीय जनता पार्टी 270 से ज़्यादा सीटों पर आगे।

  • 11:28 AM - दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर मतगणना केंद्र से निकलते हुए कहा कि ''निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ये अच्छी लड़ाई थी, मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं. लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन नतीज़े थोड़ा निराशाजनक है.''

बता दे कि उत्पल पर्रिकर पणजी में 713 मतों से पीछे चल रहे हैं।

  • 11:26 AM - मैं एक परिपक्व राजनीतिक नेता के तौर पर नतीज़ों पर बयानबाज़ी नहीं करूंगा; लेकिन शुरुआती रुझान बताते हैं कि बीजेपी 4 राज्यों में आयेगी। सभी महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया होगा और पुरुषों ने एसपी (यूपी में) को वोट दिया होगा। बीजेपी को हराना दीवार पर सिर पीटने के बराबर है: बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

  • 11:25 AM - उत्तराखंड की लालकुआं सीट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत करीब 10 हजार वोटों के अंतरों पीछे। इसके अलावा भीमताल, नैनीताल और हलद्वानी विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे।

  • 11:23 AM - उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड की तस्वीर लगभग तय। चार राज्यों में भाजपा सरकार बनाने की ओर। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 261, सपा 127, बसपा 6,  और कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है। उत्तराखंड में बीजेपी 42 और कांग्रेस 24 ने सीटों पर बढ़त बना रखी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी 89, कांग्रेस 14, बीजेपी+ 3 और अकाली दल 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। गोवा में बीजेपी ने 19, कांग्रेस 12, टीएमसी 5, आम आदमी पार्टी 1 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है। मणिपुर में कांग्रेस 7, बीजेपी 28 और  अन्य 25 ने सीटों पर बढ़त बना रखी है।

  • 11:10 AM - अयोध्या की कुल 5 सीटों में से चार में भाजपा आगे। एक सीट पर सपा की लगातार बढ़त बनाई हुई है। अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अभय सिंह 2600 वोटों से आगे और भाजपा की प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे।

  • 11:08 AM - रामपुर विधानसभा सीट से सपा के आजम खान 19 हजार से ज़्यादा वोटों के साथ आगे। बीजेपी के आकाश सक्सेना इसी सीट पर काफी पीछे।

  • 11:07 AM - यूपी में सपा का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा। पंजाब में आम आदमी पार्टी शानदार जीत की ओर। जल्द ही इस्तीफा सौंप सकते हैं चरणजीत सिंह चन्नी।

  • 11:06 AM - गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16569 वोटों से आगे।

  • 11:05 AM - हमने गोवा, उत्तराखंड और यूपी में उम्मीदवार उतरे, लेकिन कहीं न कहीं हमारा पंजाब पर फोकस था। धीरे-धीरे इन राज्यों के लोग भी हमारी पार्टी पर विश्वास करने लगेंगे: गोवा और उत्तराखंड में पार्टी के प्रदर्शन पर आप नेता मनीष सिसोदिया

  • 11:03 AM - पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। ये 'आम आदमी' (आम आदमी) की जीत है: आप नेता मनीष सिसोदिया

  • 11:02 AM - हमें उम्मीद थी कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन हमें पर्याप्त सीटें मिलती नहीं दिख रही है। हमें इसके बारे में आत्म मंथन करना होगा। गोवा में कांग्रेस 16-17 सीटों पर आगे चल रही है, ये सबसे बड़ी पार्टी होगी और पर्याप्त सीटें नहीं होने पर हम समर्थन मांगेंगे: महा मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल

  • 11:00 AM - विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी रहने के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर ईवीएम का विरोध किया। चुनाव आयोग के ताजातरीन रुझानों के अनुसार पार्टी सभी पांच राज्यों में पीछे चल रही है।

  • 10:57 AM - हम इस गोवा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। लोगों ने घोटालेबाजों, बाहरी लोगों को खारिज कर दिया है। उन्होंने उस पार्टी को वोट दिया है, जो गोवा के लोगों के लिए काम करती है: बीजेपी नेता विश्वजीत राणे ये पूछे जाने पर कि क्या प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री बने रहेंगे, उन्होनें कहा कि, 'इस पर 'पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा.''

  • 10:56 AM - गोवा चुनावी रुझान: बीजेपी ने बहुमत का आधा रास्ता किया पार, सीएम प्रमोद सावंत अब आगे

  • 10:55 AM - हम नतीज़ों के रुझान देख रहे हैं; गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गिरीश चोडनकर, गोवा कांग्रेस अध्यक्ष

  • 10:40 AM - मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी 9 विधानसभा सीटों पर आगे, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे।

  • 10:38 AM - भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार किया

  • 10:36 AM - हम नतीज़ों के रुझान देख रहे हैं; गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गिरीश चोडनकर, गोवा कांग्रेस अध्यक्ष

  • 10:06 AM - अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर आगे, कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद के बिक्रम मजीठिया पीछे

  • 10:05 AM - साकेलिम सीट से सीएम प्रमोद सावंत पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस नेता धर्मेश सगलानी इस सीट पर बढ़त बनाये हुए है। बीजेपी 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस- 12, महाराष्ट्रवादी गोमांतक -5, आम आदमी पार्टी -1, निर्दलीय -2 पर आगे।

  • 10:03 AM - पहले दिन से कह रहा था कि आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी... पंजाब में दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल होंगे बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी, आप होगी कांग्रेस की जगह: आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा

  • 10:02 AM - गोवा- बीजेपी 17 सीटों पर आगे, कांग्रेस- 13, महाराष्ट्रवादी गोमांतक-5, आम आदमी पार्टी-1 पर बढ़त बनाये हुए है।

  • 10:01 AM - हम पंजाब में सकारात्मक रुझान देख रहे हैं और हमें उम्मीद है कि नतीज़े रूझानों से कई गुना बेहतर होगें। मैं पंजाब के लोगों को बदलाव के लिये वोट करने के लिये धन्यवाद देता हूं: दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय

आप ने पंजाब के 88 विधानसभा क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • 10:00 AM - शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से पीछे।

  • 09:46 AM - रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे।

  • 09:45 AM - खटीमा और लालकुवा सीट से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

  • 09:43 AM - आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर के घर पर जश्न, पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मान अपनी सीट धूरी से काफी आगे चल रहे हैं।

  • 09:42 AM - गोवा- शुरुआती रुझानों के मुताबिक पहले दौर की मतगणना के आखिर में भाजपा 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस 7 पर, एमजीपी 2 में, आप 1 पर और निर्दलीय 2 पर आगे चल रही है।

  • 09:41 AM - समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट पर आगे, बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे पायदान पर।

  • 09:40 AM - हम 'आम आदमी' हैं लेकिन जब 'आम आदमी' उठता है तो ताकतवर सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के इतिहास में काफी अहम दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि ये राष्ट्रीय ताकत बन गयी है। आप की सरकार बनेगी कांग्रेस की जगह : आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा

  • 09:40 AM - शुरुआती रुझानों में आप ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया; सीएम चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू पीछे

  • 09:39 AM - क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता अल्टोन डी'कोस्टा आगे, भाजपा के चंद्रकांत कावलेकर पीछे चल रहे हैं।

  • 09:37 AM - मतगणना के दूसरे दौर में अमृतसर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नवजोत सिंह सिद्धू दूसरे पायदान पर पीछे, शिअद के बिक्रम मजीठिया तीसरे स्थान पर।

  • 09:36 AM - वाराणसी में 6 सीटों पर भाजपा आगे। वाराणसी दक्षिणी सीट से बीजेपी के नीलकंठ तिवारी आगे, रोहनिया से अभय पटेल आगे, छावनी से सौरभ श्रीवास्तव आगे, वाराणसी शहर उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल आगे, शिवपुर विधानसभा से अरविंद राजभर आगे, पिंडरा से अजय राय आगे, अजगरा से त्रिभुअन राम आगे और सेवापुरी सुरेंद्र पटेल लगातार बढ़त बनाये हुए है।

  • 09:35 AM - पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही सीटों पर पीछे। बता दे कि चन्नी ने इस बार चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

  • 09:26 AM - पंजाब लोक कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से पीछे।

  • 09:25 AM - जेवर विधानसभा सीट पर अवतार सिंह भड़ाना तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त।

  • 09:25 AM - उत्तर प्रदेश के बागपत की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे। भारतीय जनता पार्टी ने पोस्टल बैलेट की गिनती में छपरौली, बागपत और बड़ौत में बढ़त बना ली है।

  • 09:24 AM - यूपी में समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा आगे। वाराणसी में छावनी से सौरभ श्रीवास्तव पीछे साथ ही शिवपुर में अरविंद राजभर भी पीछे।

  • 09:23 AM - पंजाब- आम आदमी पार्टी (आप) 54 सीटों पर आगे, सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 59 के करीब

  • 09:23 AM - मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि आने वाले पांच साल शांति और विकास के साथ बीते 5 सालों के समान हों और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाये: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह

बीजेपी 3 सीटों पर आगे, एक निर्दलीय 1 सीट पर आगे: चुनाव आयोग

  • 09:22 AM - सांकेलिम से सीएम और बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे, कांग्रेस यहां आगे चल रही है

  • 09:21 AM - शुरुआती रुझानों में वालपोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विश्वजीत राणे आगे।

  • 09:03 AM - आम आदमी पार्टी 27, शिरोमणि अकाली दल-4, कांग्रेस-3 और अन्य-2 सीटों पर आगे। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह पूर्वी सिद्धू अमृतसर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे पायदान बने हुए है।

  • 09:02 AM - पणजी, एल्डोना और 2 अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा आगे, दाबोलिम और एक अन्य सीट पर कांग्रेस आगे।

  • 09:01 AM - मणिपुर- हीरोक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी आगे।

  • 09:00 AM - पणजी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे

  • 08:58 AM - उत्तराखंड में भाजपा 24, कांग्रेस 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। गोवा में कांग्रेस की 20 सीटों पर सीधी और बाजपा केवल 14 सीटों पर आगे।

  • 08:49 AM - उत्तर प्रदेश के रुझानों में भाजपा को सौ से ज़्यादा सीटों पर बढ़त। सपा 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए।

  • 08:46 AM - गोवा में निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से आगे। बता दे कि उत्पल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं, उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया गया था। जिससे उत्पल पर्रिकर और उनके समर्थकों में भारी नाराज़गी देखी गयी थी।

  • 08:45 AM - पंजाब में फिलहास 50 सीटों का रुझान सामने आया। 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे। कांग्रेस को 18 विधानसभा सीटों पर सीधी हासिल। बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 2 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए।

  • 08:43 AM - हाथरस की तीनों सीटों पर भाजपा तेजी से आगे। सिकंदराराउ विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद सीट से रामवीर उपाध्याय और सदर विधानसभा सीट से अंजुला माहौर को लंबी बढ़त मिलती दिख रही है।

  • 08:42 AM - अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से शुरुआती सामने आये रुझान में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आगे। दूसरी ओर अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मतगणना में फिलहाल पीछे चल रहे है।

  • 08:41 AM - उत्तर प्रदेश में अब वोटिंग के दौरान करीबी टक्कर, भाजपा 71 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सामने आये 137 सीटों के नतीजे। समाजवादी पार्टी 61 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे।

  • 08:40 AM - गोवा में शुरूआती रूझानों ने मारा यू-टर्न कांग्रेस तेजी से बहुमत की ओर। करीब 40 सीटों में से कांग्रेस को 20 विधानसभा सीटों पर कांग्रेसी की सीधी बढ़त। भाजपा 16 सीटों पर आगे। टीएमसी की अगुवाई वाला गठबंधन ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

  • 08:39 AM -गाजियाबाद और साहिबाबाद में बीजेपी को सीधी बढ़त। गोवा में भाजपा बहुमत की ओर। गोवा में भाजपा को 16 सीटों पर स्पष्ट बढ़त साथ ही 15 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे। बता दे कि गोवा में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 21 सीटों का है।

  • 08:38 AM - गोवा में बीजेपी की दस सीटों पर सीधी बढ़त। कांग्रेस पार्टी 8 सीटों पर आगे। उत्तराखंड में बीजेपी फिलहाल 10 सीटों पर आगे। कांग्रेस को 13 सीटों पर बढ़त।

  • 08:37 AM - उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिये हुई शानदार शुरुआत। रुझानों में भाजपा ने 50 सीटों का आंकड़ा किया पार। समाजवादी पार्टी 32 सीटों आगे।

  • 08:24 AM - उत्तराखंड के देहरादून में वोटों की गिनती जारी

अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। करीब 550 पुलिसकर्मी तैनात किया गया। मतगणना केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैन। प्रशासनिक मंजूरी लेकर ही हो सकती है विजय रैलियां : एसएसपी जनमेजय खंडूरी

  • 08:23 AM - फिलहाल अभी तक भाजपा भाजपा 33 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है और सपा कुल 19 सीटों पर ही आगे। बसपा सिर्फ एक सीट पर आगे। पंजाब में कांग्रेस को करारा झटका मतगणना में आम आदमी पार्टी की साफ बढ़त लगभग सभी सीटों पर।

  • 08:22 AM - उत्तराखंड के शुरुआती रुझान में कांग्रेस की बढ़त। अभी तक 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और पांच सीटों पर भाजपा बढ़त। गोवा में 8 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे।

  • 08:21 AM - पांचों राज्यों से शुरुआती रुझान आना शुरू, यूपी के शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है। दूसरी ओर 9 सीटों पर सपा आगे बना हुई है। पंजाब में कांग्रेस को 3 सीटें और आम आदमी पार्टी को 8 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

  • 08:20 AM - एक राष्ट्र एक चुनाव अच्छा सुझाव है लेकिन इसके लिये संविधान में बदलाव की जरूरत है। चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है और एक साथ सभी चुनाव कराने में सक्षम है। हम 5 साल में सिर्फ एक बार चुनाव कराने को तैयार हैं: सुशील चंद्र, मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 08:07 AM - विधानसभा चुनाव के लिए 31 हजार नये पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। हमने 1,900 मतदान केंद्र बनाये जो महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे थे और इसके वज़ह से बड़ी तादाद में महिलाओं की भागीदारी देखी गयी। 5 में से 4 राज्यों में महिला मतदाताओं का प्रतिशत पुरुष मतदाताओं के मुकाबले ज़्यादा था: सुशील चंद्र, मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 08:05 AM - 'अपने उम्मीदवार को जानो' ऐप चुनाव आयोग की कामयाब पहल थी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया था कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आम लोगों को मतदाताओं के बारे में पता होना चाहिये। इसलिए हमने ये ऐप बनाया और 6,900 उम्मीदवारों में से 1,600 से ज़्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले थे: सीईसी सुशील चंद्रा

  • 08:04 AM - ओमिक्रॉन लहर की वज़ह से चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध के दौरान चुनाव आयोग ने एमसीसी के उल्लंघन को गंभीरता से लिया। सभी 5 राज्यों में कोरोना ​​मानदंडों के उल्लंघन के साथ-साथ एमसीसी उल्लंघन के लिये लगभग 2,270 एफआईआर दर्ज की गयी। चुनाव आयोग के लिये सभी राजनीतिक दल एक समान हैं: सुशील चंद्र, मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 08:03 AM - जब कुछ पार्टियों ने सवाल उठाये तो हमने उन्हें नंबर दिखाया, जो कि ईवीएम पर लिखा होता है। मतगणना के लिये स्ट्रांग रूम में सील कर रखी गयी ईवीएम से ये मेल नहीं खाता। इसके बाद वो संतुष्ट हुए। स्ट्रांग रूम से कोई भी ईवीएम जिस पर वोट डाला जाता है उसे नहीं निकाला जा सकता: सुशील चंद्र, मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 08:02 AM - वाराणसी में ईवीएम पर उठाये गये सवाल प्रशिक्षण के उद्देश्य से थे। एडीएम की गलती ये थी कि उन्होंने राजनीतिक दलों को मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिये ईवीएम की आवाजाही के बारे में जानकारी नहीं दी: सुशील चंद्र, मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 08:01 AM - मतगणना पारदर्शी प्रक्रिया है। ये मानक संचालन प्रक्रिया है जिसके तहत हम मतगणना करते हैं। राजनीतिक दलों के अधिकृत मतदान एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर आने की अनुमति: सुशील चंद्र, मुख्य चुनाव आयुक्त

  • 08:00 AM - मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में मतगणना की प्रक्रिया हुई शुरू।

  • 07:58 AM - भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। यूपी के लोगों ने समाजवादी पार्टी को खारिज कर दिया है: मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक

  • 07:55 AM - मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के मतगणना अभिकर्ता पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जायेगें, इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 लागू: डीएम वाराणसी

  • 07:54 AM -आप नेता भगवंत मान ने गुरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना साहिब संगरूर में मत्था टीका और जीत के लिये आशीवार्द मांगा।

  • 07:53 AM - उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले गये हैं। पोस्टल बैलेट को सुरक्षा कर्मियों के कॉरिडोर के माध्यम से मतगणना हॉल में ले जाया गया। दक्षिण गोवा के लिए दामोदर कॉलेज में होगी मतगणना : कलेक्टर रुचिका कटियाली

  • 07:53 AM - मतगणना से पहले भाजपा नेता राजेश्वर सिंह ने चंद्रिका देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना।

  • 07:52 AM -  मैं उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हूं। अगले दो-तीन घंटे में सब साफ हो जाएगा। मुझे राज्य की जनता पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को 48 के करीब सीटें मिलेंगी: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत

  • 07:50 AM -  जनता को है पीएम मोदी और सीएम योगी पर अथाह भरोसा; यूपी में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी. हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। सरोजिनी नगर सीट से 1 लाख वोटों से जीतेगी बीजेपी: लखनऊ जिले के सरोजिनी नगर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More