दिग्विजय सिंह के बेटी श्रेयसी BJP में हुई शामिल

न्यूज डेस्क (शौर्य यादव): बिहार चुनावों के मद्देनज़र भाजपा (BJP) की अगुवाई वाले एनडीए कुनबे में सहयोगियों का आना जाना लगा हुआ है। चिराग पासवान सीटों के बंटवारे को लेकर खासा असंतुष्ट दिख रहे है। इस बीच चुनावी मैदान में भाजपा का दामन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह (Union Minister Late Digvijay Singh) की बेटी श्रेयसी सिंह ने थामा लिया है। भाजपा में श्रेयसी का स्वागत अरुण सिंह और राज्य प्रभारी संजय जायसवाल  की मौजूदगी में हुआ।

कयास लगाये जा रहे है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Upcoming Bihar assembly elections) भाजपा उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। गौरतलब है कि श्रेयसी सिंह की माँ पुतुल देवी ने भाजपा के टिकट पर साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बांका जिले की सीट पर जीत हासिल की थी। साल 2019 तक वो इस सीट पर सांसद के पद काब़िज रही। 2019 के आम चुनावों में इस सीट जेडीयू का प्रत्याशी (JDU candidate) उतारा गया। जिसकी वजह से पुतुल देवी बीजेपी से दूर हो गयी। 2019 के आम चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के उम्मीदवार के खिलाफ वे इंडिपेडेंट कैंडिडेट (Independent Candidate) बनकर मैदान में उतरी, जिसके बाद वो चुनाव हार गयी। बाद में उन्हें भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

फिलहाल बिहार भाजपा की ओर से ये तय नहीं किया गया है कि श्रेयसी सिंह किस सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाये। टिकट बंटवारे को लेकर फिलहाल एनडीए कुनबे में मंथन चल रहा है। बिहार में 243 विधानसभा सीटें पर तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर, और 7 नवंबर को वोट पड़ेगें और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More