डेरा प्रमुख Gurmeet Singh Ram Rahim को मिली एक महीने की पैरोल

न्यूज डेस्क (विश्वरूप प्रियदर्शी): बलात्कार के मामले में साल 2017 की सजा के बाद हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम (Gurmeet Singh Ram Rahim) को एक महीने की लंबी पैरोल दे दी गयी। गुरमीत सिंह राम रहीम सिरसा (Sirsa) के आश्रम में दो महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे है। उन्होनें बलात्कार को अंजाम डेरा मुख्यालय में किया। दोनों पीड़िता महिलायें उनकी शिष्य थी।

रोहतक जेल (Rohtak Jail) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गयी है और वो शुक्रवार (17 जून 2022) को एक महीने की पैरोल पर वो जेल से बाहर होगें। बता दे कि इससे पहले बीती फरवरी में डेरा प्रमुख को सजा से तीन हफ़्ते की छुट्टी गयी गई थी।

अगस्त 2017 में गुरमीत राम रहीम को पंचकूला (Panchkula) में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट (CBI special court) ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद से ही डेरा सच्चा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में बंद थे। माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख के उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा (Barnawa of Baghpat in Uttar Pradesh) स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम (Dera Sacha Sauda Ashram) जा सकते है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More