Delhi में 24 घंटों में हुई 395 मौतें, COVID-19 के 24,235 नए मामले आये सामने

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): Delhi में गुरुवार को 24,235 ताजा कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ, राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 मामलों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 17,862 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 395 मौतें दर्ज की गई हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 74,851 परीक्षण किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 11,222,86 हो गये है, जिसमें 10,08,537 मरीज शामिल हैं जो ठीक हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 97,977 है, जिनमें से 53,440 घर पर isolation में हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More