Delhi MCD Election 2022: मन की बात के साथ शुरू होगा बीजेपी के स्टार कैंपेन का दूसरा दौर

न्यूज डेस्क (प्रियंवदा गोप): एमसीडी चुनावों (Delhi MCD Election 2022) से पहले अपने बीते रविवार (20 नवंबर 2022) के सियासी हमले जारी रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) इस रविवार को एक और जोरदार अभियान शुरू करेगी, जिसमें 10 कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, कई राज्यों के सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने कहा कि इस बार फोकस पार्टी कार्यकर्ताओं के इर्द-गिर्द प्रचार अभियान बनाने पर भी होगा। उन्होंने कहा कि, “दिल्ली में एक लाख कार्यकर्ता एक करोड़ से ज़्यादा वोटरों तक पहुंचेंगे।”

आदेश गुप्ता ने कहा कि रविवार का अभियान सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा और इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। भाजपा से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस रविवार को अपने वार्ड में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे।

आगामी चुनावी मुहिम के बारे में बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि- “निगमों ने पिछले पांच सालों में बहुत काम किया है। हमने 5,000 से ज्यादा पार्कों में सुधार किया है, साथ ही निगम स्कूलों का भी कायाकल्प किया गया है। दिल्ली में चार अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने के संयंत्र बनाये गये हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अगुवाई में हमने झुग्गीवासियों को फ्लैट देना शुरू किया है। गोविंदपुरी में 3,024 फ्लैट आंबटित किये गये, जबकि 17,000 और बनकर तैयार हैं। जैसे ही हम निगम में वापस आयेगें, हम इसे काम को रफ्तार देंगे”

बता दे कि बीते रविवार को दिल्ली में भाजना ने 14 जगहों पर रोड शो किया, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री व दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी समेत कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, गौतम गंभीर और हंसराज हंस (Gautam Gambhir and Hansraj Hans) भी इस रविवार को रोड शो में शामिल होंगे।

बता दे कि इस बार भाजपा की आम आदमी पार्टी के साथ कड़ी टक्कर में है। साल 2017 के चुनावों में बीजेपी ने AAP और कांग्रेस को पछाड़ते हुए 272 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More