Maharashtra में एक बार फिर सड़कों पर पसरा सन्नाटा, हुआ लॉकडाउन

न्यूज़ डेस्क (ज्योति) देश में वैक्सीन आने के बाद भी कोरोना के मामलें थमने का नाम नही लें रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र (Maharashtra) को झेलना पड़ रहा है, जहाँ रोज नए मामलों की रिर्पोट सामने आ रही है। आपको बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57,755 से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं, जिनमें 5,569 से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

इसी बढ़ते कहर को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया, जिसके कारण महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) में लॉकडाउन लगाया गया। ये प्रतिबंध हफ्ते के अंत में यानि शनिवार और रविवार को होगा। इसी के साथ नागपुर समेत अन्य जिलों में भी लॉकडाउन लगाया गया हैं।

दरअसल, औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई जिलों में भी लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। अकोला (Akola) जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। जहां एक तरफ परभणी जिले (Parbhani district) में इस समय पूर्ण लाकडाउन लगा है, वहीं दूसरी तरफ पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू (night curfew) रहेगा। इसी के साथ नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में पिछले साल 2020 में अक्टूबर माह के दौरान एक दिन में कोरोना के लगभग 15 हज़ार मरीज सामने आए थे, बाद में उनकी संख्या में कमी आ गई थी। लेकिन आज की बात करें, तो महाराष्ट्र में एक बार फिर से पिछले 24 घंटो में लगभग 14 हजार 317 केस सामने आए और अभी भी स्थिती गम्भीर बनी हुई है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More