चणिया चोली पहनने को लेकर Constable पति ने की मारपीट, पत्नी ने पिया तेजाब

अहमदाबाद (गौरांग यदुवंशी): घरेलू विवाद में गुजरात पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल (Constable) ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर, इस कदर उकसा दिया कि, उसे तेजाब पीने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोपी कांस्टेबल अशोक चौहान के खिलाफ गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अशोक चौहान खुद अहमदाबाद के रानीप पुलिस स्टेशन (Ranip Police Station) में कांस्टेबल है। इस वारदात के बाद महकमें अधिकारियों में भी इस बात की चर्चा गर्म है। साल 2015 के दौरान अशोक चौहान और जयश्री की शादी हुई थी। शादी के तकरीबन दो साल बाद दोनों के संबंधों में खटास आने लगी थी।

तकरीबन 6 महीने पहले अशोक को दहेज में मिली बाइक को बंदर ने नुकसान पहुँचाया था। जयश्री ने अशोक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और मार-पिटाई हो गयी। इस बीच जयश्री रूठकर मायके सुरेन्द्र नगर (Surendra nagar) चली गयी। ससुराल वालों के काफी समझाने और सुलह कराने के बाद जयश्री अपने ससुराल लौट आयी। इस दौरान लॉकडाउन लग गया। जयश्री के सास, जेठ और ननद अपने गांव वापस लौट गये। बीते 21 दिसंबर को फैमिली के दौरान दोनों के बीच एक फिर विवाद हो गया।

जयश्री फंक्शन में चणिया चोली के कारण दोनों में झगड़ा हो गया। जिस पर अशोक ने जय श्री को कहा कि, “अगर एक बाप की हो तो, एसिड पीकर कर दिखाओ” ये सुनते ही जयश्री अपना आपा खो बैठी और उसने गटगटा तेजाब़ पी लिया। इस बाद अशोक का पारा सातवें आसमान पर जा पहुँचा। उसने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जयश्री के बाल पकड़ घसीटकर उसे घर से बाहर फेंक दिया। इस बीच जयश्री के पेट में बुरी तरह दर्द होने लगा। पड़ोसियों की मदद से उस अस्पताल पहुँचाया गया। जिसके बाद जय श्री ने पति, जेठ और ननद के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने 323, 498 (ए) और 114 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इलाके के लोगों के मुताबिक अशोक काफी गुस्सैल प्रवृत्ति का है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More