Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां तेज, थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल

नई दिल्ली (समरजीत अधिकारी): मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) से ठीक पहले कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियां की गयी है। नवनियुक्त राज्यपालों (Newly Appointed Governors) में उन लोगों के काफी नाम है, जो मौजूदा सरकार में मंत्री पदों पर आसीन है। इन्हीं नामों में पहला नाम थावरचंद गहलोत का है, जिन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाकर कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया गया है।

थावर चंद गहलोत के अलावा सरकार ने कई राज्यों में राज्यपाल बदले। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) को हरियाणा का गवर्नर नियुक्त किया, इससे पहले वो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। त्रिपुरा के राज्यपाल के तौर पर सत्यदेव नारायण आर्य का ट्रांसफर किया गया है। मिजोरम के गर्वनर का कार्यभार अब हरि बाबू संभालेगें। गोवा का राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को बनाया गया है। मंगूभाई चांगभाई पटेल को मध्य प्रदेश का और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More