Kargil Vijay Diwas: जानी-मानी हस्तियों ने कुछ ऐसे अंदाज़ में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): Kargil Vijay Diwas – त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, शूरवीरता और अदम्य साहस जैसे शब्द जब आप सुनते है तो आप लोगों के ख्याल में क्या उभरता है। जाहिर तौर से आप लोगों के जहन् में एक ऐसी तस्वीर बनती होगी, जिसमें सेना की वर्दी पहना हुए एक जवान सरहदों की निगेहबानी करता दिख रहा होगा। इन तस्वीरों का रंग शहादतों से रंगा है। तिरंगे की आबरू के लिए सबकुछ लुटा देने वाले, ये मतवाले कुछ अलग ही मिट्टी के बने होते है। आज सारा देश करगिल दिवस (Kargil Vijay Diwas) मना रहा है।

अमर जवानों के बलिदान का ज़ज्बा हर हिन्दुस्तानी का आंखों में जोश बनकर चमक रहा है। तकरीबन 60 दिन चलने वाला कारगिल युद्ध आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को खत्म हुआ। सेना के कई जवान ने सर्वोच्च बलिदान देते हुए माँ भारती के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज सारा हिन्दुस्तान इसी अमर बलिदान की कहानी को याद कर रहा है। सोशल मीडिया भी इसी रंग में रंगा हुआ नज़र आ रहा है।

कारगिल (Kargil) के अमर बलिदानियों को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा लिखती है कि, जो लोग बलिदान देकर और मुश्किल हालातों में वतन का परचम लहराते है। जो लोग हमारी आज़ादी और आबरू के लिए खड़े होते है। जिसने सब कुछ वतन के नाम कर दिया। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कारगिल में शहीद सभी जवानों के हम ऋणी रहेगें, शहीद हुए रणबांकुरों ने हमारे लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

image 5

महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द अमर जवानों के लिए लिखते है कि, कारगिल दिवस के अवसर पर श्रीनगर में चिनार कोर्प्स (15 कोर्प्स) के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हम देश के सशस्त्र बलों का आभार व्यक्त करते है, जिन्होनें कारगिल युद्ध के लिए लड़ा। उनके हैरतंगेज ज़ज्बे और हिम्मत ने देश की संप्रुभता की रक्षा की। जय हिन्द

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह लिखते है कि, चड़ीगढ़ में वॉर मेमोरियल पर वीर सिपाहियों को श्रद्धांजलि दी। आज देश कारगिल दिवस की 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है। मैं इन शूरवीरों को सलाम करता हूँ। वतन के इन मतवालों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सब कुछ मातृभूमि पर लुटा दिया। 

image 3

बॉलीवुड के चमकते नये सितारे विक्की कौशल लिखते है कि, ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, आज मेरी फिल्म उड़ी द सर्जिकल स्ट्राइक को एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार ने रि-रिलीज़ किया है। कारगिल विजय दिवस की याद में आज इस फिल्म को महाराष्ट्र के 500 सिनेमाघरों में मुफ्त में दिखाया जायेगा। राज्य सरकार की इस पहले के लिए मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूँ। जय हिन्द

भाजपा के दिग्गज़ नेता सुरेश प्रभु लिखते है कि, कारगिल दिवस के मौके पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि। शहीदों की जांबाजी वतन को हमेशा राह दिखाता रहेगा।

image 1

खिलाड़ी अक्षय कुमार लिखते है कि, मैं किताबों में ज़्यादा नहीं पड़ता लेकिन कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने पर, कारगिल के शूरवीरों को याद कर रहा हूँ। मैनें अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर Indias Most Fearless 2 को तैयार किया है। हम उनकी बहादुरी को कभी नहीं भुला सकते है, जिनकी बहादुरी और हिम्मत की वज़ह से हम चैन और सुकून से गुजर बसर कर रहे है।

वीर सिपाहियों की शहादत ना सिर्फ वतन को महफूज रखती है, बल्कि आने वाली कई नस्लों को शहादत का ज़ज़्बा भी देती है। दुश्मन भी हमारी तरफ आँख उठाने से पहले सौ बार सोचता है। हमारे देश के वीर सपूतों के लहू से ही इतिहास लिखा जायेगा। इन शहादतों की गूंज सदियों तक लोकतन्त्र के इतिहास में सुनाई देगी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More