Bollywood पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर Sushant Singh Rajput ने की आत्महत्या

नई दिल्ली (जंयती संघमित्रा): सुनहरे पर्दे के एम.एस. धोनी और टीवी के मानव यानि की सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। न्यूज़ एजेंसी ए.एन.आई. के मुताबिक- सुशांत सिंह ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। खबर ने पूरे सिनेमा जगत को बुरी तरह हिला दिया है।

उनके आत्महत्या की जानकारी पुलिस को उनके नौकर ने दी। महाराष्ट्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। हाल ही में उनकी पूर्व मैनेजर ने भी आत्महत्या कर ली थी। जिसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शोक संदेश जारी किया था। मात्र 34 साल की उम्र में उनका करियर अपनी बुलंदियों पर था। ऐसे में उनका फांसी लगाकर आत्महत्या करना कई बड़े सवाल खड़े करता है।

सुशांत को पहली बार लोगों ने जी टीवी के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से नोटिस करना शुरू किया। बॉलीवुड में कदम रखते ही उनके हिस्से में कई बड़ी कामयाबियां भी आई। बायोपिक एम.एस. धोनी से उन्होंने दर्शकों की भारी प्रशंसा पाई। लंबे समय तक छोटे पर्दे की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से उनकी नजदीकियां बनी रही। फिलहाल मुंबई पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है, जल्द ही मामले से जुड़े सभी पक्षों का खुलासा हो जाएगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More