Mata Vaishno Devi: माता वैष्णों देवी दर्शन करने जाने वालों के लिये बड़ा अपडेट

न्यूज डेस्क (शाश्वत अहीर): कोविड-19 मामलों में देश भर में भारी उछाल देखा जा रहा है, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारें वायरस के फैलाव पर काबू पाने के लिये कड़े प्रतिबंध लगा रही हैं। इस बीच गुरुवार (6 जनवरी 2022) शाम माता वैष्णों देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करने पर सख्त कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया है। अब से भक्तों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दर्शनी दोवरी से आगे नहीं जाने दिया जायेगा।

इस दौरान सभी यात्रा पंजीकरण काउंटर (Travel Registration Counter) बंद रहेंगे। गुरुवार (6 जनवरी 2022) को 12 घंटे के बड़े पड़ाव के बाद अब श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। भारी बारिश के दौरान बैटरी कार मार्ग पर और हेलीपैड इलाके में ज़मीन खिसकने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार देर शाम सात बजे तीर्थयात्रा (Pilgrimage) रोक दी गयी थी। गुरुवार सुबह बारिश बंद हो गयी और रास्ते से मलबा हटा दिया गया था, जिसके बाद माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने यात्रा फिर से शुरू की।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More