Uttar Pradesh Assembly Elections: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक राजेंद्र त्रिपाठी ने थामा भाजपा का दामन

न्यूज डेस्क (श्री हर्षिणी सिंधू): 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) से ठीक पहले कांग्रेस विधायक राजेंद्र त्रिपाठी (Congress MLA Rajendra Tripathi) आज (24 दिसम्बर 2021) प्रयागराज में भाजपा में शामिल हो गये। बता दे कि त्रिपाठी तीन बार के विधायक हैं और मौजूदा वक़्त में वो प्रयागराज निर्वाचन क्षेत्र (Prayagraj Constituency) से विधायक हैं।

इसके साथ ही उनके कई समर्थक भी बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Bharatiya Janata Party's joining committee chairman Laxmikant Bajpai) ने उनका स्वागत किया। राजेंद्र त्रिपाठी को भाजपा में लाने का कार्यक्रम राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आयोजित किया गया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More