Assam के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, 1000 से ज़्यादा कांग्रेसी नेता शामिल होगें भाजपा में

न्यूज डेस्क (शाश्वत अहीर): असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa) ने हाल ही में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि असम में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को बड़ा झटका लग सकता है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 1000 से ज़्यादा कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हों सकते है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में हाल ही में हुए अध्यक्ष चुनाव पहले से ही तय थे और कांग्रेस में वही लोकतांत्रिक लोग हैं जिन्होंने शशि थरूर (Shashi Tharoor) को वोट दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से कांग्रेस पार्टी प्रमुख के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बारे में बात करने का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि वोटों की गिनती चल रही है थी कि राहुल गांधी ने पहले ही खड़गे को विजयी घोषित कर दिया। असम के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के नतीज़े घोषित किये जाने से पहले से ही तय थे।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, “कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनावों (Internal Elections) में मतगणना से पहले ही नतीज़े ज्ञात थे और उन्हें घोषित कर दिया गया। कांग्रेस में सिर्फ 1,000 प्रतिनिधि ही लोकतांत्रिक लोग थे जिन्होंने शशि थरूर को वोट देकर हिम्मत दिखायी। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।”

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा नेता की ओर से किये जा रहे दावों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम में सिर्फ वहीं लोग भाजपा में शामिल होने के लिये ललचा सकते हैं जिनमें साहस नहीं है।

सरमा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, ‘जो लोग हिम्मत दिखाते हैं वो कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल नहीं होंगे। सिर्फ वो लोग जिनमें लड़ने का साहस नहीं है, वो ऐसा करने के लिये ललचा सकते हैं।” थरूर जो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रतिद्वंद्वी थे, ने कहा कि सिर्फ लड़ने के लिये साहस की कमी वाले लोग ही भाजपा में शामिल होने के लिये ललचाते हैं।

बता दे कि खड़गे कांग्रेस के बीते 24 सालों में थरूर को पछाड़कर पहले गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने। 17 अक्टूबर को हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनावों में खड़गे को 7,897 वोट और शशि थरूर को 1,072 वोट मिले थे।

अपनी चुनावी जीत के तुरंत बाद खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे समय में सांगठनिक चुनाव कराकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की मिसाल पेश की है जब देश में लोकतंत्र खतरे में है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More